CG : दिनदहाड़े रायपुर में एक महिला पर हमला …

रायपुर , दिनदहाड़े रायपुर में एक महिला पर हमला हुआ। हथौड़े से किए गए इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, बदमाश महिला की हत्या करने की नियत से आए थे। हमले में महिला के हाथ और सिर पर चोटें आईं और वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गई।

यह वारदात डीडी नगर थाना इलाके की सतनामी बस्ती में हुई। पुलिस अब तक बदमाशों को पकड़ने में सफल नहीं हुई है। जानकारी मिली है कि महिला का हाल ही में मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद ही यह हमला किया गया। पुलिस ने बताया कि वे जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही हैं और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *