कोरबा : लापता युवक की मिली लाश…

कोरबा  (वीएनएस )। जिले के संडेल गांव में एक युवक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है। लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि युवक    शाम से लापता था, जिसकी आज सुबह लाश मिली है. यह मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।
अज्ञात वाहन ने किसान को रौंदा, मौत

जानकारी के अनुसार, उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत संडेल गांव निवासी चंद्र प्रकाश बिंझवार 19 वर्ष की घर से कुछ ही दूरी पर खेत में पेड़ पर लटकी हुई लाश मिली है।  शाम से युवक लापता था. परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। जब आज सुबह खेत पर काम करने के लिए लोग पहुंचे तो उनकी नजर पेड़ पर लटकी हुई लाश पड़ी।

मुक्तिधाम में मिली युवती की लाश, मचा हड़कप

 जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गई है. प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है।

See also  राजनांदगांव : सच्चा मित्र बुरे समय में भी साथ देता है : समयप्रभ...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *