राजनांदगांव : सच्चा मित्र बुरे समय में भी साथ देता है : समयप्रभ…

राजनांदगांव , ज्ञान वल्लभ उपाश्रय भवन में चल रहे चातुर्मासिक प्रवचन में शनिवार को खरतर गच्छाधिपति मणिप्रभ सागर के शिष्य मुनि समयप्रभ सागर ने कहा कि सच्चा मित्र कभी साथ नहीं छोड़ता, दुख हो या सुख हो या कैसी भी स्थिति हो सच्चा मित्र सदैव साथ में रहता है। जबकि कुमित्र आपकी खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकता।

धन कहता है कि जो अपनों का साथ नहीं देता मैं भी उसका साथ कैसे दे सकता हूं। धन का उपयोग घर और धर्म के लिए करें। कामना करें कि धर्म के क्षेत्र में सदैव वृद्धि होती जाए। धार्मिक सेवा में लगने से पुण्य में वृद्धि होती है। परमात्मा की कृपा होती है। कहा कि व्यापार करना है तो नियमों का पालन करना चाहिए। कहा कि नियमों का पालन करने वाला व्यक्ति कभी नहीं डरता और खुलकर व्यापार करता है जबकि कर चोरी करने वाले डरे रहते हैं। कहा कि खुलकर व्यापार करना चाहिए।

संत अपनी प्रवृत्ति नहीं छोड़ सकता उसी तरीके से दुर्जन भी अपनी प्रवृत्ति नहीं छोड़ सकता। सुमित्र और कुमित्र की भी यही स्थिति होती है। सुमित्र जिस तरह हर पल-हर परिस्थिति में तुम्हारे साथ रहना चाहता है, उसी तरह कुमित्र हर पल आपकी खुशियों को देखकर कुढ़ता रहता है, किसी भी परिस्थिति में वह तुम्हारा भला नहीं चाह सकता। सुमित्र हमेशा तुम्हें सही मार्गदर्शन देगा। इसलिए जानकर ही मित्र बनाएं।

See also  राजनांदगांव : ओवरब्रिज के डिवाइडर और चबूतरे का मटेरियल फैल रहा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *