राजनांदगांव : 200 कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प, हिंदू समाज की रक्षा के लिए एकजुट रहेंगे…

राजनांदगांव. हिंदू जागरण मंच ने महेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर मंच के पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और हिंदू समाज को जागृत करने तथा एकजुट करने के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

अध्यक्षता प्रांत संयोजक अवधेश दुबे ने की। उन्होंने समाज को संगठित करने और लव जिहाद जैसी सामाजिक चुनौतियों से बचाने की आवश्यकता पर विशेष जोर दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और धार्मिक गीत प्रस्तुत किए, जिससे समारोह में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।

200 कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए एकजुट होकर काम करेंगे। उपस्थित नागरिकों ने भी हिंदू समाज की एकता और उत्थान के लिए सहयोग देने का वचन दिया। संयोजक सुशील लड्ढा ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया।

See also  CG : 30 से ज्यादा ग्रामीण मलेरिया से ग्रसित मिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *