CG : 30 से ज्यादा ग्रामीण मलेरिया से ग्रसित मिले …

CG : 30 से ज्यादा ग्रामीण मलेरिया से ग्रसित मिले …

कबीरधाम। जिले में मलेरिया के बड़ी संख्या में मामले सामने आए हैं. बारिश के सीजन के बीच बोड़ला विकासखंड अंतर्गत मुड़वाही गांव में करीब पिछले 15 दिनों से मलरिया को लेकर हड़ंकप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग की टीम भी अलर्ट मोड पर है. कैंप लगाकर 1270 से अधिक ग्रमीणों की जांच में अबतक 35 लोगों में मलेरिया की पुष्टि हुई है, जिसमें करीब 6 बच्चे भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि झलमला सीएचसी में 20 संक्रमितों का इलाज जारी है.

मुड़वाही के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाल ही में अलग-अलग बीमारियों से तीन लोगों की मौत भी हुई है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इन मौतों की वजह मलेरिया होन की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. मृत्यु व विपदा जानकारी के मुताबिक मुड़वाही गांव में हर वर्ष बारिश के मौसम में मलेरिया का खतरा बढ़ जाता है. स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर उपचार शुरू कर दिया है. साथ ही ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, नालियों की नियमित सफाई करने, मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने और उबालकर पानी पीने के लिए जागरूक किया जा रहा है.

See also  CG : बैगा ने आधी रात गांव बांधने की परंपरा निभाई, सवनाही परंपरा के बारे में जानिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *