वन अधिकार दावों के निराकरण में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं : मंत्री डॉ. शाह

भोपाल 
जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा है राज्य सरकार जनजातीय बंधुओं के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से वन अधिकार संबंधी दावों के निराकरण में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने को कहा। मंत्री डॉ. शाह मंत्रालय में वन अधिकार अधिनियम एवं पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए गठित टास्क फोर्स की उप समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

बैठक में वन ग्रामों में वन अधिकारों की मान्यता एवं वन ग्रामों के राजस्व गांव में परिवर्तन की संशोधित प्रक्रिया पर चर्चा हुई। टास्क फोर्स के सदस्यों के झाबुआ, खंडवा, बुरहानपुर और दमोह जिलों के भ्रमण के बाद की भी अनुशंसाओं पर चर्चा की गई।

बैठक में तय किया गया कि ग्राम स्तरीय वन अधिकार समितियों को विकासखंड स्तर पर प्रशिक्षण देने के लिए संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार किया जाएगा। प्रशिक्षण जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा दिया जाएगा। वन अधिकार पत्र धारकों के दावों के लिए सैटलाइट इमेजरी पब्लिक डोमेन में उपलब्ध कराए जाने की ताजा स्थिति एवं संपूर्ण डिजिटाइजेशन प्रक्रिया पर भी समिति ने विचार किया। सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण और प्रबंधन के ग्रामवार लंबित दावों की समीक्षा की गई। इसके अलावा उपखंड एवं ग्राम स्तरीय वन अधिकार समितियों के प्रशिक्षण कैलेंडर पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अपर मुख्य सचिव वन श्री अशोक वर्णवाल, अपर मुख्य सचिव ग्रामीण विकास श्रीमती दीपाली रस्तोगी एवं प्रमुख सचिव जनजाति कार्य श्री गुलशन बामरा एवं टास्क फोर्स के सदस्य उपस्थित थे।

 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

CG : सुकमा में लग्जरी कार में लगी आग …

सुकमा। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब चलती कार में अचानक तकनीकी…

39 seconds ago
CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

CG : बिलासपुर में व्यापारी से 3 लाख की उठाईगिरी …

बिलासपुर। व्यापार विहार में खरीदारी करने पहुंचे एक व्यापारी को झाड़-फूंक और पूजा के नाम…

9 minutes ago
CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

CG : 12 दुकानों में खाद्य विभाग की दबिश, साफ-सफाई रखने दी गई चेतावनी …

कोरबा। खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त…

19 minutes ago
CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

CG : तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण …

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र स्थित बिकमा तालाब में उस समय लोगों के बीच…

23 minutes ago
CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

CG : सब इंस्पेक्टर के बेटे की हत्या, 5 दिन पहले चोरों ने किया था हमला, घायल होने पर तोड़ा दम …

कोरबा। जिले में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रे के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू…

30 minutes ago
CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

CG : रायपुर में मोबाइल गुमा, फोन-पे से 2 लाख पार …

रायपुर। अज्ञात व्यक्ति ने गुम हुए मोबाइल के फोन- पे से 2 लाख रुपए निकाल…

38 minutes ago