नारनौल के जोरासी गांव के नजदीक पहाड़ियों में बनी एक खान के अंदर बने बांध में नहाने गए तीन दोस्तों में से एक की डूबने से युवक की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने 17 घंटे बाद शव को मंगलवार सुबह खान के गहरे पानी से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया
गांव कादीपुर निवासी 21 वर्षीय युवक निर्देश अपने दो दोस्तों के साथ नहाने के लिए गांव जोरासी के पास बनी एक खान में बने बांध पर सोमवार दोपहर नहाने के लिए आए थे। कादीपुर गांव के मृतक युवक निर्देश के साथ गया एक युवक अमृतधारा कॉलोनी नारनौल तथा दूसरा युवक निवाजनगर गांव का रहने वाला है। तीनों युवक नहाने के लिए खान में उतर गए। कादीपुर निवासी निर्देश नहाते समय थोड़ा आगे चला गया, जहां पर गोता लगाने पर वह गहरे पानी में डूब गया। युवक के डूबने पर उसके दोस्तों ने बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह निकाल नहीं पाए।

पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए
युवक कई देर तक बाहर नहीं निकला तो उसके दोस्तों ने इसकी सूचना उसके परिजनों व अन्य लोगों को दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद युवक को पानी से निकालने के लिए प्रयास शुरू कर दिए गए। 17 घंटे के रेस्क्यू के बाद एसडीआरएफ ने शव को खान के गहरे पानी से मंगलवार सुबह  बाहर निकाला। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *