बेमेतरा : प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 06 जुलाई को

बेमेतरा 04 जुलाई 2023

बेमेतरा जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हे अवसर प्रदान करने के उदेष्य से जिला कार्यालय स्थित जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र बेमेतरा रुम न. 65 में 06 जुलाई 2023 को प्रातः 11:00 बजे से दोप. 03:00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नियोक्ता नवकिसान बायो प्लांट बिलासपुर द्वारा सेल्स एग्जीक्यूटिव के 20 पद योग्यता 10वीं, 12वीं वेतनमान 8500-15000 आयु 20 से 35 वर्ष स्थल बेमेतरा जिला हेतु भर्ती किया जाना है। जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य पूर्ण जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। अधिसूचित रिक्त पदों पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने हेतु इच्छुक आवेदक रोजगार कार्यालय का पंजीयन पत्रक, छ.ग. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, एवं समस्त शैक्षणिक मूल प्रमाण पत्र के साथ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र,  बेमेतरा में दिनांक 06 जुलाई 2023, दिन गुरुवार समय 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक उपस्थित हो सकते है।

See also  CG : हॉफ नदी पुनरुद्धार अभियान को मिला जनसहभागिता का मजबूत आधार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *