कोरिया, एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुंठपुर अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका पद की पूर्ति हेतु मूल्यांकन समिति के द्वारा मूल्यांकन उपरांत अनन्तिम मूल्यांकन सूची जारी कर कार्यालय जनपद पंचायत बैकुंठपुर एवं एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुंठपुर के सूचना पटल पर चश्या कर दी गई है। आंगनबाड़ी सहायिका, आंगनबाड़ी केन्द्र ठिहाईपारा, स्टेशनपारा, हरिजनपारा, डमहापारा, टेकमानपारा, घुटरीनाला, दाउनगुड़ा, कोदवारीडांड़, परसोत्तमपारा, बसोरपारा, उरांवपारा, सरईपारा, भखार, गाड़ाबुड़ा, गोंड़पारा, पिपरापारा, बांधपारा, बहेरापारा, उपरपारा, गौटियापारा, तेलईधार एवं देवानीबांध के रिक्त पदों पर दावा आपत्ति के आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु 13 नवंबर 2025 तक नियत किया गया है। दावा आपत्ति के आवेदन पत्र कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुंठपुर में जमा की जावेगी। दावा आपत्ति के आवेदन पत्र अवकाश के दिनों को छोड़कर कार्यालयीन समय एवं दिवस में ही स्वीकार की जावेगी। निर्धारित तिथि एवं समय पश्चात् किसी प्रकार के दावा आपत्ति के आवेदन पत्र स्वीकार नहीं होगें।
कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईकिसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी…
पशुधन की सुरक्षा के लिए राज्यभर में सतर्कता एवं निगरानी बढ़ाने के निर्देश रायपुर ।…
ग्रामीण आजीविका को नई दिशा देने का बना प्रभावी अभियान रायपुर । सुशासन तिहार केवल…
रायपुर । भीषण गर्मी में घंटों सड़क पर ड्यूटी देने वाले ट्रैफिक जवानों को राहत…
कोरबा । कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत छुरी कला के बस स्टैंड स्थित भूमि…
रायपुर । राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव चौक के पास शंकर नगर रोड पर शुक्रवार…