राजनांदगांव : सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता संरक्षण और पदोन्नति में समान अवसर की मांग…

राजनांदगांव : सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता संरक्षण और पदोन्नति में समान अवसर की मांग…

डोंगरगढ़ , सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन की ब्लॉक इकाई डोंगरगढ़ ने अपनी मांगों को लेकर डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष हीरालाल मौर्य के नेतृत्व में दिया गया। इसमें पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता के संरक्षण, पदोन्नति में समान अवसर देने की मांग रखी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पूर्व में नियुक्त शिक्षक उस समय की तय सभी योग्यताएं पूरी करने के बाद ही सेवा में आए थे। ऐसे में नए नियम उन पर अनिवार्य करना न्यायसंगत नहीं है। फेडरेशन ने मांग की कि पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने के लिए जरूरी विधिक संशोधन और राजपत्र प्रकाशन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जाए। उन्होंने उच्चतम न्यायालय की 31 अगस्त 2028 तक की समय-सीमा का हवाला दिया। मांग रखी कि केवल टीईटी पास नहीं होने के आधार पर शिक्षकों को पदोन्नति के अवसरों से वंचित न किया जाए।

संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समान अवसर दिए जाएं। फेडरेशन ने सुझाव दिया कि जैसे सीबीएसई सीटेट का आयोजन करता है, उसी तरह छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के जरिए राज्य टीईटी का नियमित और सुगम आयोजन कराया जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान श्रद्धा चक्रवर्ती, अश्वनी सुधाकर, दिनेश कुमार कोसा, राजूलाल कौशिक सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। हर्षिता स्वामी बघेल ने मांगों को शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाने का आश्वासन दिया।

See also  Rajnandgaon : ग्रामीणों ने रस्साकशी में दिखाया दम, मिट्टी के बैल दौड़ाए, गोला फेंका, कबड्डी खेली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *