रायपुर : श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने गरीबों एवं जरुरतमंदों के लिए “डोनेशन ऑन व्हील्स” में राशन सामाग्री का 1000 पैकेट दान किया

श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने यहां अपने शासकीय निवास कार्यालय में “डोनेशन ऑन व्हील्स”  के माध्यम से एक हजार पैकैट राशन सामाग्री स्वयं की ओर से गरीबों एवं जरुरतमंदों के लिए दान किया । जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गौरव कुमार सिंह ने मंत्री डॉ. डहरिया के हाथों दान का राशन सामाग्री ग्रहण किया । श्री सिंह ने विशेष वाहन द्वारा राशन सामाग्री जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थल पर रवाना किया । गरीबों एवं जरुरतमंदों के लिए दिए गये राशन सामाग्री के एक पैकेट में पांच किलो चांवल, दो किलो ऑटा, एक किलो दाल सहित तेल-मसाले तथा अन्य राशन सामाग्री शामिल है ।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए लॉक डाऊन में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण गरीबों, मजदूरों एवं जरुरतमंदों के लिए राशन सामाग्री की जरुरत को देखते हुए श्रम मंत्री ने इस चुनौतीपूर्ण घड़ी में सहयोग स्वरुप एक हजार पैकेट राशन सामाग्री स्वेच्छा से दान किया है ।

ज्ञात हो कि कोरोना वायरस से संक्रमण की रोकथाम के लिए घोषित लॉक डाऊन में जरुरतमंदों की घर बैठे “डोनेशन ऑन व्हील्स” के जरिये मदद करने के लिए रायपुर जिला प्रशासन द्वारा अपील की गई है । “डोनेशन ऑन व्हील्स” के तहत जिला प्रशासन द्वारा विशेष वाहन दानदाता के घर से दान की सामाग्री/राशि संकलित किया जा रहा है ।

See also  नियमितीकरण और 30 हजार वेतन की मांग पर सड़कों पर उतरीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, छत्तीसगढ़ में जोरदार प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *