मोहला : बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह ने कहा धान विक्रय की राशि से घर निर्माण में मिलेगा सहयोग

     मोहला ।  जिले के ग्राम एकटकन्हर निवासी बुजुर्ग किसान मुन्ना सिंह के पास 2 एकड़ जमीन है, जहां वो मेहनत से धान की खेती करते हैं। इस बार उनकी फसल अच्छी हुई, फसल को विक्रय करने के लिए उपार्जन केंद्र पहुंचे। उपार्जन केंद्र के बेहतर व्यवस्था की उन्होंने सराहना की।


       किसान मुन्ना सिंह ने कहा कि धान खरीदी प्रक्रिया इस बार बहुत सरल और व्यवस्थित हैं। उन्होंने सबसे पहले धान उपार्जन केंद्र में टोकन कटवाया और फिर बड़ी आसानी से 48 कट्टा धान विक्रय किया। उन्होंने कहा कि शासन की खरीदी व्यवस्था ने किसानों के लिए एक नया मार्ग खोला है।  जिससे न सिर्फ किसानों को अपनी फसल का सही मूल्य मिल रहा है, बल्कि यह पूरी प्रक्रिया बहुत पारदर्शी और बिना किसी कठिनाई के हो रही है। उन्होंने ने खास तौर पर धान उपार्जन केंद्र की सुविधाओं की सराहना की। पर्याप्त बारदाना, सही समय में तौल और कर्मचारियों के सहयोग से धान विक्रय कार्य बड़ी आसानी से हो गया।  

        मुन्ना सिंह ने कहा कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का उपयोग वे अपने जीवन के सबसे बड़े सपने को पूरा करने में करेंगे। उन्होंने बताया कि इस राशि से वे अपने परिवार के लिए घर का निर्माण करवाएंगे, ताकि परिवार का भविष्य सुरक्षित हो सके।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिले के 7 केंद्रों में आज होगी परीक्षा…

राजनांदगांव : जिले के 7 केंद्रों में आज होगी परीक्षा…

राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा सुबह…

3 minutes ago
राजनांदगांव : सड़कों पर गड्ढे हुए और गहरे, खतरा…

राजनांदगांव : सड़कों पर गड्ढे हुए और गहरे, खतरा…

राजनांदगांव | बारिश के कारण शहर की कई प्रमुख और अंदरूनी सड़कों पर गड्ढों में…

5 minutes ago
राजनांदगांव : क्षतिग्रस्त डिवाइडर से हो रही है दुर्घटना…

राजनांदगांव : क्षतिग्रस्त डिवाइडर से हो रही है दुर्घटना…

राजनांदगांव | बसंतपुर चौक में कई दिनों से डिवाइडर क्षतिग्रस्त पड़ा है, लेकिन अब तक…

13 minutes ago
खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

रायपुर खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण…

17 minutes ago
राजनांदगांव : शिवनाथ नदी में बाढ़ देखने पहुंच रहे लोग, सख्ती जरूरी…

राजनांदगांव : शिवनाथ नदी में बाढ़ देखने पहुंच रहे लोग, सख्ती जरूरी…

राजनांदगांव| बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग…

18 minutes ago
बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच

बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच

रायपुर 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

1 hour ago