CM मोहन यादव के बेटे ने रचाई शादी: सामूहिक विवाह सम्मेलन में लिए सात फेरे, बड़ी हस्तियों ने बढ़ाई शान

उज्जैन
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बेटे डॉक्टर अभिमन्यु यादव आज विवाह बंधन में बंध गए। उन्होंने अन्य जोड़ों के साथ एक सामूहिक विवाह समारोह में डॉक्टर इशिता पटेल के साथ सात फेरे लिए। कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, योग गुरु बाबा रामदेव और बागेश्वर धाम सरकार के आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी शामिल हुए।
 
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और बाबा रामदेव ने दिया दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "हमने हमारी पदयात्रा में नारा दिया था कि जातपात की करो विदाई और आज यहां सब एक ही छत के नीचे हर जाति, धर्म के लोग फेरे ले रहे हैं। मुख्यमंत्री का यह बेहद ही प्रशंसनीय कदम है। जहां एक तरफ ड्राइवर की शादी हो रही है तो दूसरी तरफ प्रदेश को ड्राइव करने वाले के बेटे की भी शादी हो रही है।" बाबा बागेश्वर ने कहा कि पदयात्रा में हमने नारा दिया था 'भेदभाव की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई भाई' मुख्यमंत्री जी ने इसे प्रैक्टिकल करके दिखा दिया।

योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा, "इस तरह की शादी एक नजीर बनेगी। मेरा तो मानना है कि बाकी मुख्यमंत्रियों, नेताओं, उद्योगपतियों को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए कि महंगी शादी में होने वाले खर्च को कम करो। अब हमको डेस्टिनेशन वेडिंग से डिवाइन वेडिंग की ओर जाना है।"
 
दूल्हा-दुल्हन के लिए कितना शगुन?
अखाड़ा परिषद की ओर से प्रत्येक दंपति को एक-एक लाख रुपए का शगुन घोषित किया गया है। पतंजलि योगपीठ की ओर से बाबा रामदेव ने भी प्रत्येक दंपति को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की है। पहले 21 जोड़े थे, एक बाद में जुड़ा है, इसलिए अब 22 जोड़े हो गए हैं।

सीएम मोहन ने सादगी से करवाई बेटे की शादी, दिया सामाजिक संदेश
सीएम मोहन यादव ने अपने छोटे बेटे की शादी सामूहिक विवाह सम्मेलन में करवाकर समाज को ये संदेश देने की कोशिश की, कि विवाह समारोह को सादगी के साथ भी मनाया जा सकता है। इससे काफी लोगों को प्रेरणा मिलेगी। 

Admin

Share
Published by
Admin

Recent Posts

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

Rajnandgaon: सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर का निधन

राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…

4 hours ago
CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

CG : ग्राफ्टेड बैंगन की खेती से क्रांति चंद्राकर की आय में हुआ इजाफा

महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…

6 hours ago
CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

CG : कलेक्टर डॉ. संतोष देवांगन ने प्राचार्यों एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की ली बैठक

कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए   गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…

6 hours ago
CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

CG : 23 साल से सेवा दे रहे 60 कर्मचारियों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत …

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…

6 hours ago
CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

CG : मत्स्य प्रजनन काल को देखते हुए 16 जून से 15 अगस्त तक रहेगा मत्स्याखेट प्रतिबंधित

मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…

6 hours ago