राजनांदगांव : जिले के स्कूलों में दो साल से बंद खेल स्पर्धा नवंबर में होगी…

राजनांदगांव , जिले के स्कूलों में दो साल से बंद बाल खेल स्पर्धा नवंबर में होगी। संकुल, जोन, ब्लॉक, जिला स्तरीय स्पर्धा से प्रतिभावान बच्चों को खेल प्रतिभा दिखाने मंच मिलेगा। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलेगा। दो साल से स्कूलों में बंद, छात्रों को नहीं मिल रहा मंच इस शीर्षक के साथ न्यूज को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें संयुक्त शिक्षक संगठन ने ज्ञापन सौंप कर खेल स्पर्धा कराने की मांग, आंदोलन की तैयारी की थी।

डीईओ प्रवास सिंह बघेल ने कहा कि पहली से आठवीं तक के बच्चों से क्रीड़ा शुल्क नहीं लिया जाता है। छोटी कक्षाओं में खेल स्पर्धा कराने बजट का प्रावधान हीं नहीं है। स्कूल प्रबंधन, शाला विकास समिति, ग्राम पंचायत, जनप्रतिनिधियों के सहयोग से यह स्पर्धा होती रही है। दो सालों से बंद स्पर्धा इस साल नवंबर में कराई जाएगी। इसके लिए सभी बीईओ, पीटीआई की बैठक लेंगे। स्कूल, संकुल, जोन, ब्लॉक, जिला स्तर पर स्पर्धा होगी। जल्द खेल कैलेंडर जारी करेंगे। बच्चों को प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। खो-खो, कबड्‌डी, रेस, फुगड़ी और अन्य कम खर्च वाले खेल होंगे।

चंदा एकत्रित कर खेल स्पर्धा कराने तैयार हुए संघ के जिला अध्यक्ष नीलेश रामटेके ने कहा खेल स्पर्धा कराई जाती है तो यह अच्छी पहल है। हमेशा की तरह शिक्षकों द्वारा चंदा एकत्रित किया जाएगा। इससे खेल स्पर्धा में काम आने वाली सामग्री, पुरस्कार खरीदेंगे। इसी से आयोजन का खर्च वहन करेंगे। खेल के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक क्षमता विकसित करना भी है। संगठन द्वारा इसी मांग पर मंगलवार को डीईओ को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया था ज़रूरत पड़ने पर आंदोलन करने की तैयारी की गई थी। अब इस निर्णय को बदला गया है।

See also  राजनांदगांव : मन को मजबूत बनाकर काम करें, सफल होंगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *