रायपुर, छत्तीसगढ़ स्थापना के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने राज्य के सांस्कृतिक और पर्यटन संवर्धन के लिए विशेष गतिविधियों की एक श्रृंखला शुरू की है। इस श्रृंखला के तहत 09 दिसंबर 2025 को दंडामी लक्जरी रिसॉर्ट, चित्रकोट बस्तर में एक अनूठी पारंपरिक छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय व्यंजन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
यह प्रतियोगिता प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और जनजातीय पाक शैलियों को उजागर करने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसमें भारत के किसी भी हिस्से से 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय व्यंजनों, छत्तीसगढ़ी एवं जनजातीय संस्कृति और छत्तीसगढ़ पर्यटन को नया आयाम मिलेगा।
प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार के रूप में 7000 रुपये, द्धितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये और तृतीय पुरस्कार के रूप में 3000 रुपये नगद प्रदान किए जाएंगे। इसके साथ ही सभी विजेताओं को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। अधिक जानकारी और सहभागिता हेतु +91-99261-60586 पर संपर्क किया जा सकता है।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…