छत्तीसगढ़

CG : खनिज एवं जिला व्यापार उद्योग केन्द्र की हुई समीक्षा बैठक

अवैध रेत उत्खनन पर त्वरित कार्यवाही कराना सुनिश्चित करें
स्थानीय समुदायों को विभिन्न व्यवसायों में भागीदारी बढ़ाने के लिए लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जाना जरूरी-कलेक्टर

दंतेवाड़ा, जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आज कलेक्टर कुणाल दुदावत के द्वारा खनिज विभाग एवं जिला व्यापार उद्योग केन्द्र की समीक्षा बैठक ली गई। बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर ने जिला उद्योग केन्द्र के विभागीय योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना अंतर्गत बैंक शाखाओं द्वारा स्वीकृत, वितरित,लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए कहा कि स्थानीय ग्रामीण समुदाय के रुझान अनुरूप उन्हें विभिन्न व्यवसायों में जोड़ने के लिए उनके बैंक प्रेषित लोन प्रकरणों का शीघ्र निराकरण कराने के लिए विभाग अतिरिक्त प्रयास करें। अगर इसमें किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आ रही है तो संबंधित बैंकों और आवेदकों की सम्मिलित बैठक का आयोजन कर दिक्कतों को दूर करें। इसके अलावा उद्योग विभाग अंदरूनी ग्रामीण क्षेत्रों में हितग्राहियों का कलस्टर आधारित विभिन्न व्यवसायों जैसे फोटोकापी, सैलून, किराना,च्वाईस सेंटर, के प्रकरण स्वीकृत कर व्यवसायीकृत उचित माहौल तैयार करने को प्राथमिकता देवें। साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायतों में उद्योग आधारित षिविर लगाकर ग्रामीणों को व्यवसाय संबंधी जानकारी देने के साथ-साथ प्रकरण बनाने को भी कहा। ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय अवधि में पूरा किया जा सके। इस क्रम में कलेक्टर द्वारा खनिज शाखा संबंधित खनिज राजस्व लक्ष्य, रेत खदानों हेतु टेंडर, गौंण खनिज के परिवहन की समीक्षा करते हुए कहा कि हर हाल में अवैध रेत खनन पर रोक लगाई जाये। और इसमें विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही अपेक्षित है। बैठक में जिला खनिज अधिकारी छबिलेश्वर मौर्य, महाप्रबंधक उद्योग मितवा बड़ा एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : बारिश का येलो अलर्ट छत्तीसगढ़ के कई जिलों में …

CG : बारिश का येलो अलर्ट छत्तीसगढ़ के कई जिलों में …

रायपुर। मौसम विभाग ने शुक्रवार सुबह प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर यलो…

6 minutes ago
CG : 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पूर्ण रूप से प्रतिबंधित …

CG : 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पूर्ण रूप से प्रतिबंधित …

बालोद। जिले में मछलियों के प्रजनन एवं संरक्षण को ध्यान में रखते हुए वर्षा ऋतु…

9 minutes ago
माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का शुभारंभ

माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम का शुभारंभ

माननीय उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मनोकामना रथ को हरी झंडी दिखाकर किया जोहार जगन्नाथ कार्यक्रम…

18 minutes ago
CG : 12 जुलाई को सूबेदार-उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा …

CG : 12 जुलाई को सूबेदार-उप निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा …

मुंगेली। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा-2024 का…

22 minutes ago
CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

CG : रायपुर में आज बिजली सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ का धरना प्रदर्शन …

रायपुर. भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध छत्तीसगढ़ विद्युत सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ महासंघ द्वारा 14 सूत्रीय…

25 minutes ago
ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ पूजन

ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुआ पूजन

ए.टी. पैलेस में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य स्थापना, वैदिक मंत्रोच्चार के…

29 minutes ago