छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : लेडीज विंग द्वारा साइबर पीस यात्रा का नवकार मंत्र के साथ शुभारंभ किया गया…

राजनांदगांव, जितो राजनांदगांव लेडीज विंग द्वारा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए साइबर पीस यात्रा का नवकार मंत्र के साथ शुभारंभ किया गया। सुंदरा स्थित महावीर मेडिकल कॉलेज में इसका आयोजन किया गया। जितो लेडीज विंग राजनांदगांव की चेयरपर्सन रूचि ललवानी एवं महावीर मेडिकल कॉलेज के डीन एसके नंदा द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत कार्यक्रम को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाया गया। वक्ताओं ने वास्तविक घटनाओं और केस स्टडीज़ के माध्यम से प्रतिभागियों को जागरूक किया, जिससे उपस्थित जनों को साइबर सुरक्षा का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रश्न-उत्तर सत्र भी रखा गया, जिसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों ने सरल और स्पष्ट शब्दों में समाधान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्रों, शिक्षकों और नागरिकों की उपस्थिति रही। बढ़ते डिजिटल युग में साइबर जागरूकता की आवश्यकता को देखते हुए प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ सभी सत्रों में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एसपी अंकिता शर्मा, एएसपी राहुल शर्मा, सीएसपी वैशाली जैन रहे। एसपी अंकिता शर्मा ने साइबर सुरक्षा के महत्व पर गहन विचार साझा किए। उन्होंने बढ़ते ऑनलाइन अपराध, विशेष रूप से चाकूबाजी व गुंडागर्दी जैसे मुद्दों पर अपने कड़े रुख का उल्लेख करते हुए बताया कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उतनी ही सतर्कता जरूरी है।

व्यक्तिगत डेटा संरक्षण पर विस्तार सेो दी जानकारी एएसपी राहुल देव शर्मा ने साइबर अपराध के विभिन्न रूपों पर अत्यंत विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने ऑनलाइन फ्रॉड, फिशिंग, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल भुगतान की सावधानियां और व्यक्तिगत डेटा संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर, शिकायत प्रक्रिया और त्वरित रिपोर्टिंग के महत्व पर विशेष जोर दिया। उनकी व्यावहारिक और सूचनाप्रद प्रस्तुति सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत लाभदायक रही।

चुनौतियों से निपटने सीएसपी ने दी जानकारी सीएसपी वैशाली जैन ने साइबर अपराधों में बढ़ती चुनौतियों तथा उनसे निपटने के आधुनिक तरीके बताए। उन्होंने अपनी आईपीएस तक की यात्रा बताई जो प्रेरणादायक रही। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को डिजिटल सतर्कता अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और उपस्थित सभी प्रतिभागियों में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता, समझ और सतर्कता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी सराहना की।

kgnews

Recent Posts

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

CG : सुशासन तिहार 2026: किसान सोहन सिंह को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती के लिए बढ़ा आत्मविश्वास

सुशासन शिविर में मिला केसीसी, अब खाद-बीज और कृषि कार्यों के लिए मिलेगी समय पर आर्थिक…

48 minutes ago
बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

बरगी क्रूज हादसे में नया खुलासा, चश्मदीद ने सौंपी पेन ड्राइव-वीडियो; एम्बुलेंस व्यवस्था पर उठे सवाल

जबलपुर. मध्य प्रदेश के बहुचर्चित बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच अब नए मोड़…

51 minutes ago
‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ का बढ़ा मान, CM साय बोले- प्रतिभा और विरासत को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य…

1 hour ago
CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

CG : ’’जल संरक्षण के साथ मिल रहा बंपर रोजगार, मोर गांव, मोर तरिया’ अभियान से संवर रहे ग्रामीण क्षेत्र’

रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत बिलासपुर…

1 hour ago
CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

CG : अमृतधारा में सुरक्षा व्यवस्था हुई और सशक्त, जिला प्रशासन ने लगाए चेतावनी बोर्ड

पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई गई सतर्कता एमसीबी/ अमृतधारा जलप्रपात में…

1 hour ago
CG : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

CG : 4 जून को जिला पंचायत सामान्य सभा की महत्वपूर्ण बैठक, विकास योजनाओं और जनहित के मुद्दों पर होगी चर्चा

एमसीबी/ जिला पंचायत मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की सामान्य सभा की बैठक 4 जून 2026 को आयोजित की…

1 hour ago