छत्तीसगढ़

महासमुंद : गोधन न्याय योजना से वीरेन्द्र के परिवार में आई खुशहाली

गोपालक एवं किसानों की आर्थिक स्थिति हो रही मज़बूत

महासमुंद, 10 जुलाई 2023

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना से ज़िले के गोपालक एवं किसानों की आर्थिक स्थिति तो मज़बूत हो रही है। पारिवारिक जीवन भी पहले से और बेहतर हो रहा। यानि कि उनके जीवन के लिए ख़ुशियाँ लायी है। ग्रामीण क्षेत्र के गोपालक में इसे लेकर काफ़ी उत्साह है। लेकिन नगरीय क्षेत्र के गौठानों में भी गोपालक गोबर बेचकर अपनी आमदनी में इजाफ़ा कर रहे है।

    नगर पालिका परिषद महासमुंद वार्ड क्रमांक 23 में रहने वाले वीरेंद्र के परिवार में इस गोधन न्याय योजना से खुशहाली आयी है। राज्य सरकार द्वारा जब से 2 रुपये किलो में गोबर की खरीदी प्रारंभ हुई है, तब से गोबर का मूल्य मिलने लगा है। वीरेन्द्र ने बताया कि उनका परिवार का मुख्य आजीविका का साधन गाय पालन ही है। लेकिन एक समय ऐसा था कि पशु चारा की कीमतों में वृद्धि होने और गोबर का सही मूल्य नहीं मिलने के कारण गौ पालन संकट के दौर से गुजर रहा था। जब से गोधन न्याय योजना शुरू हुई है तब से उन्हें दोहरा लाभ मिलने लगा है। एक ओर गाय का दूध बेचकर आय हो रही, तो दूसरी ओर गोबर बेचकर आमदनी हो रही है। उन्होंने बताया कि अब तक उन्हें दूध एवं गोबर बेचकर एक लाख 96 हजार रुपए की आमदनी हुई है।

    वीरेंद्र ने बताया कि गोबर बेचकर प्राप्त आमदनी से अपने परिवार में विवाह के लिए जरूरी सामान की खरीदी की साथ ही एक अच्छी नस्ल की जर्सी गाय खरीदी, जो औसतन 8 से 10 लीटर दूध प्रतिदिन देती है। जिससे उन्हें हर महीने 12 से 15 हज़ार की आमदनी हो रही है। इस योजना के लिए मुख्यमंत्री  को धन्यवाद देते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने गाय के महत्व को बढ़ाया है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 20 जुलाई 2020 को इस योजना की शुरू की गयी। जिसका नाम है छत्तीसगढ़ गोधन न्याय योजना है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

10 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

10 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

10 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

10 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

10 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

10 hours ago