छत्तीसगढ़

Rajnandgaon : बदमाशों ने किसान के खेत में रखे 150 कट्‌टा धान में आग लगा दी, तीन आरोपियों गिरफ्तार…

राजनांदगांव, पुराने विवाद का बदला लेने तीन बदमाशों ने किसान के खेत में रखे 150 कट्‌टा धान में आग लगा दी। मामले की शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

बसंतपुर पुलिस ने बताया कि लखोली निवासी प्रार्थी किसान ने अपने फसल की कटाई कर 150 कट्‌टा धान को खेत में ही सुरक्षित जगह पर रखा था। जिसे वह खरीदी केंद्र में बेचने की तैयारी में था। तभी लखोली बैगापारा के रहने वाले आरोपी दिलीप साहू, महादेव कौशिक और संतोष कुमार उर्फ राजू ने 28 दिसंबर की रात उसके धान के कट्‌टों में आग लगा दी। जिससे धान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। जले धान की कीमत 1 लाख 86 हजार रुपए थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

kgnews

Recent Posts

Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

Rajnandgaon: गणित में 48 में से सिर्फ 4 छात्र पास, जांच रिपोर्ट पर एनएसयूआई ने उठाए सवाल

जांच समिति ने छात्रों की कमजोर तैयारी को बताया कारण, एनएसयूआई प्रदेश महासचिव राजा यादव…

9 minutes ago
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

राहुल गांधी के प्रदर्शन पर CM साय का हमला, बोले- ‘युवाओं की आड़ में अराजकता फैला रही कांग्रेस’

रायपुर. पीएम आवास के बाहर कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन पर सीएम विष्णुदेव साय ने हमला…

17 minutes ago
सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम

विशेष लेख सीड बॉल अभियान- हरियाली बढ़ाने का सरल और प्रभावी माध्यम जनभागीदारी से साकार…

46 minutes ago
CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

CG में सरकारी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री का मामला, कोटवार निलंबित, पटवारी पर भी जांच की आंच

गरियाबंद. जिले के बजाड़ी में सरकारी जमीन की कथित फर्जी रजिस्ट्री के मामले में प्रशासन…

1 hour ago
आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने लिखी सफलता की नई इबारत

सफलता की कहानी  आधुनिक सूकरपालन से स्वरोजगार: 400 से अधिक सूकरों के साथ ग्रेसी ने…

2 hours ago