CG : जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्रम विभाग विभिन्न विकासखंडों में शिविर लगा…

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

मोहला, जिले के श्रमिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से श्रम विभाग विभिन्न विकासखंडों में शिविर लगा रहा है। इन शिविरों के माध्यम से निर्माण श्रमिकों एवं असंगठित कर्मकारों का पंजीयन व नवीनीकरण कार्य सतत रूप से किया जा रहा है।

विकासखंड मोहला में 5 जनवरी ग्राम कुम्हली, 7 जनवरी ग्राम कनेरी, विकासखंड अंबागढ़ चौकी 12 जनवरी ग्राम बिहरीकला, 15 जनवरी ग्राम हांड़ीटोला, विकासखंड मानपुर 16 जनवरी ग्राम कंदाड़ी, 19 जनवरी ग्राम कुम्हारी में लगाया जाएगा। बताया गया कि पंजीयन व नवीनीकरण के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, स्व-घोषणा प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (सरपंच/पटवारी द्वारा जारी), मोबाइल नंबर जरूरी है।

See also  राजनांदगांव : सुरक्षित बचपन अभियान अंतर्गत विद्यालयों में आयोजित हुए जागरूकता शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *