राजनांदगांव| अंबागढ़ चौकी के पांगरी में 22 साल के युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश एट्रोसिटी एक्ट ने उक्त फैसला सुनाया है।
घटना अप्रैल 2023 में हुई थी। विशेष लोक अभियोजक जीडी वैष्णव ने बताया कि केसरीटोला निवासी 22 वर्षीय सिलेश्वर मंडावी अपनी दादी का इलाज करा हॉस्पिटल से लौट रहा था। तभी पांगरी निवासी आरोपी धनऊ सिन्हा (27) ने रास्ता रोका और पुराने विवाद का बदला लेने सरिया से सिलेश्वर के सिर में ताबड़तोड़ वार कर दिया।
घटना में गंभीर रुप से घायल सिलेश्वर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया था। मामले की सुनवाई पूरी होने और पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर न्यायालय ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
बिलासपुर. बिलासपुर जिले में बाल संप्रेक्षण गृह के पदस्थ सुरक्षा गार्ड की हत्या की सनसनीखेज…
जगदलपुर. छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जुड़ा वेतन घोटाला अब सिर्फ एक…
दतिया दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक…
रतलाम मध्य प्रदेश की राजनीति में अपनी अलग कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले सैलाना…
रायपुर. छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता…
पिछड़ा वर्ग विदेश अध्ययन छात्रवृत्ति योजना से संवर रहा पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों का भविष्य:…