छत्तीसगढ़

रायपुर : दंतेवाड़ा के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द होगी स्वादिष्ट चिक्की की सप्लाई

मिल रहा महिलाओं को रोजगार, दूर हो रहा कुपोषण
 रायपुर, 13 जुलाई 2023

मिल रहा महिलाओं को रोजगार, दूर हो रहा कुपोषण
स्वादिष्ट चिक्की

महिला समूह द्वारा बनाए जा रहे मूंगफली की चिक्की से बच्चों में पोषण स्तर बढ़ाने पर भी मदद मिल रही है। यह चिक्की विटामिन-ई मैग्नीशियम से भरपूर है। दंतेवाड़ा जिले में महिला समूह द्वारा उत्पादित मूंगफली की चिक्की आंगनबाढ़ी केंद्र के बच्चों को दी जा रही है। बच्चें भी इसे काफी पसंद कर रहे हैं। जिला प्रशासन की पहल पर मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत महिला बाल विकास विभाग की 2 परियोजनाओं में मूंगफली चिक्की की सप्लाई की जा रही है। जल्द ही 8 परियोजनाओं में इसे लागू किया जाएगा ।

कारली की स्व-सहायता समूह
    मूंगफली से चिक्की बनाने के काम की शुरूआत बड़े कारली की स्व-सहायता समूह की दीदीयां और राजीव युवा मितान के युवाओं के साथ मिलकर हुई। चिक्की का काम में मिली सफलता और स्थानीय बाजार और आंगनबाड़ी केंद्रों मे इसकी मांग को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा महिला समूह को बड़ेगुडरा एवं गीदम परियोजना के आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए मूंगफली की चिक्की सप्लाई का काम सौंपा गया। समूह द्वारा अब तक 25 हजार 665 नग 1 लाख 53 हजार 990 रूपए की चिक्की आपूर्ति की गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुपोषण योजना में 3 वर्ष से लेकर 6 वर्ष तक की आयु के बच्चों को तथा गर्भवती महिलाओं और 6 माह तक के दूध पीने वाले बच्चों की माताओं को उबला अंडा और सोयाबीन की बड़ी दी जाती है। इसके अलावा बच्चों को मूंगफली की लड्डू भी दिए जाते है। दूध, केला, अंडा बच्चों के लिए पौष्टिक आहार होता है।

kgnews

Recent Posts

CG : डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बची जान …

CG : डॉयल-112 की त्वरित सहायता से सर्पदंश पीड़िता महिला की बची जान …

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही : जिला पुलिस की डॉयल-112 टीम ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए…

7 minutes ago
CG : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति

CG : बाल विवाह मुक्त समाज के संकल्प के साथ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति

छात्राओं को बाल विवाह, सुरक्षा, स्वास्थ्य और कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी रायपुर ,…

10 minutes ago
CG : ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत …

CG : ऑटो डायवर्सन व्यवस्था से राजस्व सेवाओं में आई पारदर्शिता, नागरिकों को मिल रही बड़ी राहत …

अम्बिकापुर : राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लागू की गई डिजिटल…

13 minutes ago
CG : स्वच्छ जल, सुरक्षित कल की ओर बढ़ता एमसीबी

CG : स्वच्छ जल, सुरक्षित कल की ओर बढ़ता एमसीबी

ग्राम चरवाही में सार्वजनिक हैंडपंपों का क्लोरीनेशन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जलजनित बीमारियों की…

15 minutes ago
CG : मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

CG : मैनपाट में आंगनबाड़ी सहायिका के 3 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु 27 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित …

अम्बिकापुर : एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़…

21 minutes ago
CG : ग्राम गधौरा में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान संपन्न

CG : ग्राम गधौरा में हैंडपंपों का क्लोरीनेशन अभियान संपन्न

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की पहल से ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल, जल…

23 minutes ago