रायपुर में चूड़ीवाले चचा की करतूत, 9 साल की बच्ची से कर दी हैवानियत

रायपुर.

9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जहां 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने लगातार 5 दिनों तक दुष्कर्म किया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाता और उससे दुष्कर्म करता था। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब नहाते समय बच्ची ने दर्द होने की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।

बच्ची ने परिजनों को बताया कि चुड़ी दुकान वाला बुड्ढा मुझे अपने साथ रोज घर ले जाता था। जहां वो मेरे पूरे कपड़े उतारकर गंदा काम किया, किसी को बताने पर मारने की धमकी दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, बजरंग दल ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। परिजनों की शिकायत के मुताबिक, 12 जनवरी की सुबह घर में बच्ची दर्द के कारण जमीन पर लेटकर रो रही थी। तभी बच्ची की चाची उसे नहलाने के लिए ले गई और कहां दर्द हो रहा है पूछताछ की। तब बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की शहर के एक मोहल्ले में एक दुकान है जहां वह चूड़ी बेचता है, इसके साथ ही वह दुकान में चॉकलेट, नड्डा मुर्रा भी बेचता था। आरोपी ने बच्ची को यही सब खाने का लालच दिया था। 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच उसने कई बार बच्ची से गंदा काम किया। बच्ची ने अपने बयान में ये भी बताया कि आरोपी घटना के बारे में किसी को बताने पर मारने की धमकी देता था। जिससे बच्ची डरी हुई थी। मामला सामने आने के बाद परिजन बच्ची को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विहिप से जुड़े नेता दुष्कर्म केस में गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस ने लिया एक्शन
बिलासपुर.

जिले से एक बड़ी और हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। पूरा मामला धोखा देकर दुष्कर्म से जुड़ा हुआ है। दरअसल बिलासपुर के विहिप (विश्व हिंदू परिषद) नेता राजीव शर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। महिला ने आरोप लगाया है कि राजीव शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं अब खबर आ रही है कि पुलिस ने आरोपी राजीव शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और सरकंडा थाना में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि राजीव शर्मा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने कहा है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Admin

Recent Posts

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

किसकोड़ो, जहां कभी लगती थी नक्सलियों की चौपाल, वहीं उप मुख्यमंत्रीशर्मा ने लगाई जनचौपाल

रायपुर कभी नक्सल संगठन का मजबूत गढ़ और बस्तर में नक्सलियों की मांद कहे जाने…

26 minutes ago
65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

65वीं राष्ट्रीय अंतर्राज्यीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समरदीप सिंह ने जीता रजत पदक

भोपाल मध्यप्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ी समरदीप सिंह ने ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर…

31 minutes ago
अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र

अंतर्राष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर हुए विशेष सत्र

भोपाल अंतराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस पर समृद्ध एमएसएमई विकसित मध्यप्रदेश थीम पर रवींद्र भवन में शनिवार…

46 minutes ago
मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे… आज हर साल 2.5 लाख की कमाई

मेड़ पर लगाए थे कुछ पौधे… आज हर साल 2.5 लाख की कमाई

रायपुर  कभी खेत की मेड़ पर शौक से लगाए गए कुछ अनानास के पौधों ने…

51 minutes ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में नव आरक्षकों को नशामुक्त समाज निर्माण का दिया गया संदेश

भोपाल  "नशे से दूरी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।" इसी संदेश के साथ विश्व मादक…

56 minutes ago
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 9.32 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन; जल्द बनेगा सामुदायिक भवन

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

1 hour ago