दुर्ग। महिंद्रा थार वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए मोटरसाइकिल चालक को टक्कर मार दी. इससे मोटरसाइकिल चालक को गंभीर चोटें आई और उन्हें इलाज के लिए आरआर हॉस्पिटल दुर्ग लाकर भर्ती किया गया. प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है.
वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खपरी नाला में लगी रेलिंग को तोड़ दिया जो कि सार्वजनिक संपत्ति है. प्रार्थी की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने ट्रक ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 184, 3, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है.
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दुर्गेश राजपूत निवासी नेहरू नगर भिलाई हाईवे में इंजीनियरिंग का काम करता है. 12 जनवरी की रात को 10.30 बजे बाफना टोल प्लाजा से राजनांदगांव जा रही वाहन ट्रक ट्रेलर एम एच 40 सी एम 9454 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खपरी नाला में लगी रेलिंग को क्षतिग्रस्त कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
भिलाई। दुर्ग जिले में स्थित भिलाई स्टील प्लांट से 250 टन लोहे की चोरी हुई…
बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने एक…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा सार्थक-पीडीएस…
रायपुर/दिल्ली। ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अगले 2 दिन गर्मी और झुलसाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक,…
राजनांदगांव , मेडिकल कॉलेज के बाद जिला अस्पताल में बॉथ टब मंगाया गया है। इसे…