अंबिकापुर , आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर द्वारा ’’मोर मकान मोर आस’’ योजना अन्तर्गत सुभाष नगर अम्बिकापुर में निर्मित आवास आबंटन हेतु विज्ञापन सूचना जारी किया गया है। शासन के निर्देशानुसार आवासों के आबंटन हेतु प्रति आवास दरों का निर्धारण करते हुए आवास आबंटन हेतु इच्छुक आवेदक आवेदन पत्र आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं।

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 02 फरवरी 2026 सायं 05:30 बजे तक है। पात्र/अपात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन कार्यालय के सूचना पटल पर 16 फरवरी 2026 पूर्वान्ह 11:00 बजे तक किया जाएगा। दावा आपत्ति की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 सायं 05:00 बजे तक, दावा आपत्ति का निराकरण 24 फरवरी 2026 सायं 05:00 बजे तक, अंतिम सूची का प्रकाशन 26 फरवरी 2026 पूर्वान्ह 11:00 बजे से एवं लॉटरी के माध्यम से आवासों का आबंटन 09 मार्च 2026 को 11:00 बजे से किया जाएगा। पात्रता शर्तों सहित विस्तृत जानकारी हेतु आयुक्त नगर पालिक निगम कार्यालय अम्बिकापुर के सूचना पटल का अवलोकन कर सकते हैं।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *