छत्तीसगढ़

CG : स्कूलों का निरीक्षण कर परीक्षा परिणाम में सुधारने लाने कलेक्टर ने शिक्षकों को दिए निर्देश

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, जिले में 10वीं एवं 12वीं की आगामी बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी और जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे गुरुवार को पेंड्रा विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।

उन्होंने पीएम हिन्दी माध्यम शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरकारीपारा एवं शासकीय हाईस्कूल बचरवार का निरीक्षण कर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया तथा अध्ययन-अध्यापन की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान प्रत्येक विद्यालय में शिक्षकों की बैठक लेकर विद्यार्थियों की दर्ज संख्या, पदस्थ शिक्षकों की संख्या, उनकी पदस्थापना तिथि एवं उनके द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों की जानकारी प्राप्त की।


        कलेक्टर ने शिक्षकों को निर्देशित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम लाने के लिए विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिक ड्यूटी निभाकर खानापूर्ति नहीं करें, बल्कि बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास करें। यदि किसी विषय में विद्यार्थी कमजोर हैं और 45 मिनट का पीरियड पर्याप्त नहीं है तो अतिरिक्त समय देकर उन्हें पढ़ाया जाए।

उन्होंने शिक्षकों को नियमित अभ्यास कराने, अभिभावकों से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति प्रेरित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अर्धवार्षिक परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को और अधिक प्रोत्साहित किया जाए तथा कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देते हुए शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के लक्ष्य के साथ समर्पण भाव से अध्यापन कार्य कराएं।

kgnews

Recent Posts

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

19 साल की बताकर दर्ज कराई बेटी की गुमशुदगी, नोएडा में मिलने पर खुला बाल विवाह का राज

ग्वालियर. 15 दिन पहले लापता हुई युवती को पुलिस ने नोएडा से ढूंढ निकाला। जब…

48 minutes ago
कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा में भाजपा नेता पर हमले के आरोपी रज्जाक पर बड़ा एक्शन, जमींदोज हुआ साम्राज्य

कोरबा. भाजपा नेता पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम…

58 minutes ago
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

2 hours ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

2 hours ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

3 hours ago