छत्तीसगढ़

CG : पोड़ी उपरोड़ा तथा मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया …

कोरबा । आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मर्यादित उपकेंद्र तुमान में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, पोड़ी उपरोड़ा तथा मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपकेंद्र में धान उपार्जन प्रक्रिया, रकबा मिलान एवं गुणवत्ता संबंधी दस्तावेजों की विस्तृत जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर कुल 12 किसानों से लगभग 1000 क्विंटल रकबा समर्पण कराया गया। साथ ही समिति परिसर में जमा अमानक धान की वापसी की कार्रवाई नियमानुसार सुनिश्चित की जा रही है।

पोड़ी उपरोड़ा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मनोज कुमार बंजारे ने स्पष्ट निर्देश दिए कि उपार्जन केंद्रों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, ओवर रकबा, अमानक धान या गुणवत्ता संबंधी त्रुटियों को गंभीरता से लिया जाएगा। विभागीय टीमों द्वारा ऐसे निरीक्षण आगे भी लगातार किए जाते रहेंगे ताकि पारदर्शिता एवं सुचारु उपार्जन प्रक्रिया बनाए रखी जा सके।

मंडी टीम व राजस्व विभाग ने समिति प्रबंधन को उपार्जन कार्य में पूर्ण अनुशासन, सही रिकॉर्ड संधारण तथा गुणवत्ता मानकों के कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

kgnews

Recent Posts

नरेला में बारिश पूर्व तैयारियों की जमीनी हकीकत जांचने निकले मंत्री सारंग

नरेला में बारिश पूर्व तैयारियों की जमीनी हकीकत जांचने निकले मंत्री सारंग

भोपाल  आगामी मानसून को देखते हुए नरेला विधानसभा क्षेत्र में जलभराव और बाढ़ जैसी स्थिति…

13 minutes ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन

रायपुर बस्तर संभाग में कार्यों के निरीक्षण और उनकी प्रगति की समीक्षा के लिए निकले…

15 minutes ago
पीएम सूर्य घर योजना में 1.33 लाख से ज्यादा सौर संयंत्र स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर

पीएम सूर्य घर योजना में 1.33 लाख से ज्यादा सौर संयंत्र स्थापित : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत…

21 minutes ago
टीटी नगर स्टेडियम से गूंजा फिट इंडिया का संदेश मंत्री सारंग ने किया साइकिल रैली का शुभारंभ

टीटी नगर स्टेडियम से गूंजा फिट इंडिया का संदेश मंत्री सारंग ने किया साइकिल रैली का शुभारंभ

भोपाल      विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर राजधानी भोपाल में रविवार सुबह फिटनेस…

21 minutes ago
“ज्ञानमेव शक्ति” की चेतना ही मनुष्य को नर से नारायण बनने का मार्ग करती है प्रशस्त : मंत्री परमार

“ज्ञानमेव शक्ति” की चेतना ही मनुष्य को नर से नारायण बनने का मार्ग करती है प्रशस्त : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा है कि…

23 minutes ago
प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता पहुँची 85 हजार एमवीए के पार : ऊर्जा मंत्री तोमर

प्रदेश की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता पहुँची 85 हजार एमवीए के पार : ऊर्जा मंत्री तोमर

भोपाल ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि प्रदेश ने ऊर्जा क्षेत्र में…

26 minutes ago