राजनांदगांव । आयुष विभाग द्वारा 1 से 5 फरवरी 2026 तक सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक राजनांदगांव शहर के चौपाटी में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में  प्राकृतिक एवं योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव द्वारा सूर्यनमस्कार, कमर, घुटना, गर्दन दर्द के लिए योगासन, महिलाओं से संबंधित योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान तथा षट्कर्म (त्राटक प्रक्रिया), नेत्रप्रक्षालन एवं एरोबिक्स का प्रशिक्षण दिया गया। शिविर में प्रतिदिन योग लाभार्थियों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु अंकुरित एवं हर्बल काढ़ा का वितरण किया जा रहा है। नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में योग शिविर में शामिल होने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि आयुष विभाग द्वारा 27 से 31 जनवरी 2026 तक आयुष योगा वेलनेस सेंटर आयुष पॉली क्लिनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का शुभारंभ अवसर पर चेयरमैन स्वास्थ्य विभाग नगर पालिका निगम राजनांदगांव शैंकी बग्गा एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *