CG : सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के चेहरे खिले, तत्काल दी गई बैटरी चलित ट्रायसाईकिल

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा चारामा निवासी दो दिव्यांगजनों 61 वर्षीय लछिन्दर साहू और 39 वर्षीय पूरन चंदेली को मोटराईज्ड ट्रायसाईकिल प्रदान किया गया। दोनों दिव्यांगों ने ट्रायसाईकिल प्रदान करने के लिए कलेक्टर को आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें आज ट्रायसाईकिल प्रदान की गई।

सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे, उन्होंने कहा कि अपनी दिनचर्या में आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी, ट्राईसाईकिल मिलने से उन्हें रोजगार मेला, परिवारिक कार्यक्रम में जाने में सहुलियत होगी। उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

See also  CG : छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे, दो कारोबारियों के आवास और कार्यालय में दस्तावेजों की जांच …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *