नारायणपुर : समय सीमा की बैठक

जिले के सभी आश्रम छात्रावासों का संबंधित अधिकारी शतप्रतिशत निरीक्षण करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर
निर्माण ऐजेंसियों को प्राथमिकता वाले निर्माण कार्यो का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश

 नारायणपुर, 18 जुलाई 2023

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट के सभा कक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक आयोजित की गई। उन्होने समय सीमा के लंबित प्रकरणों एवं पत्रों की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि समय सीमा मे प्रकरणों का निराकरण करना सुनिश्चित करें ताकि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि जिले में संचालित आश्रम एवं छात्रावासों के मरम्मत के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करें। उन्होने हैण्डपंप की मरम्मत, जाति प्रमाण पत्र, किसानों के केसीसी कार्ड बनाने, लोक सेवा केन्द्र से मिलने वाली सेवाओं का सतत संचालित करने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने जिले में किये जा रहे भर्तियों, राजीव युवा मितान क्लब की राशि वितरण, ओरछा में क्लब एवं आंगनबाड़ी निर्माण कार्यो की समीक्षा की। टेमरूगांव पंचायत अंतर्गत ग्राम फुडेर के हितग्राहियों को वनाधिकार पत्र वितरण करने, प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में मध्यान्ह भोजन वितरण, 12वीं के बच्चों को कोचिंग दिये जाने, सिरहा गुनिया को राशि वितरण करने, बस्तर विकास प्राधिकरण के कार्यो की समीक्षा और मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप बनाये जाने वाले स्कूल आंगनबाड़ी भवनों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होने नवोदय, प्रयास, एकलव्य और सैनिक स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए कक्षा 5वीं में पढ़ने वाले सभी बच्चो को प्रवेश परीक्षा मे शामिल करने के निर्देश दिये। विद्यालयों मे पढ़ने वाले शतप्रतिशत बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने, पीडीएस भवन निर्माण, देवगुड़ी, मातागुड़ी निर्माण  भवनों की जानकारी ली। विकासखण्ड ओरछा में बंद पड़े विद्यालयों का सर्वे कर तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिये। उन्होने विद्यालयों मे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अधिकारी को बोर खनन कराने के निर्देश दिये।
    उन्होने कहा कि राज्य शासन द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी एवं अत्यंत प्राथमिकता वाले योजनाओं का संचालन किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने समीक्षा करते हुए कहा कि राजस्व, भू-अभिलेख, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, क्रेडा, विद्युत, पशुधन, मत्स्य, पुलिस एवं सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियांे को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने जिले में चल रहे निर्माणाधीन कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि आश्रम छात्रावास, आंगनबाड़ी, विद्यालय के अपूर्ण भवन को शीघ्र पूर्ण करें ताकि बच्चों को शीघ्र प्रवेश दिलाया जा सके। जिले के संबंधित अधिकारियों को आश्रम छात्रावासों का शतप्रतिशत निरीक्षण करने के निर्देश दिये।  उन्होने वर्मी कम्पोस्ट के भंडारण एवं वितरण तथा उचित मूल्य दुकान, हाट बाजार क्लिनिक के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के निर्देश दिये। धान खरीदी केन्द्र मे जबुतरा निर्माण करने, विकासखण्ड ओरछा में मोबाईल टावर, सामुदायिक भवन, घोटूल के आप पास लगाने के निर्देशित किये। कलेक्टर ने इंडोर स्टेडियम मे जिम लगाने, कोहकामेटा में स्वास्थ्य कर्मचारियों हेतु आवास भवन का मरम्मत कराने तथा ढोंडरीबेड़ा के निर्माणाधीन भवन का समीक्षा किया तथा उन्होने करमरी में मिडिल स्कूल निर्माण की प्रस्ताव भेजने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये। कलेक्टर ने जिले में प्रारंभ किये जाने वाले दिव्यांग विद्यालय में बच्चों को प्रवेश दिलाने, शिक्षकों की नियुक्ति करने, भवन निर्माण, उचित मुल्य दुकानों के निर्माण, स्वास्थ्य केन्द्रों में बाउंड्रीवाल निर्माण की समीक्षा भी किया।
    कलेक्टर द्वारा मत्स्य एवं पशुधन विभाग के माध्यम से किसानों के केसीसी बनाने तथा कृषि विभाग को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभांवित करने तथा खाद बीज की उपलब्धता संबंधी समीक्षा की गई। उन्होने ग्राम नेलवाड़ के नये छात्रावास भवन में बच्चों को शिफ्ट कराने के लिए कहा। कलेक्टर वसंत ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मैदानी कर्मचारियों का वेतन नियमित रूप से जारी करने को कहा। देवगांव स्थित पोटा केबिन में सभी कक्षाओं में शतप्रतिशत बच्चों को प्रवेश दिलाने के निर्देश दिये। उन्होने करमरी, परभाट में सोलर विद्युत केन्द्र का मरम्म्त कराने, नारायणपुर में मलखंब खेल अकादमी भवन निर्माण प्रारंभ करने, जीवन ज्योति, हमर लैब संचालित करने की समीक्षा की। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, संयुक्त कलेक्टर अभीषेक गुप्ता, एसडीएम ओरछा प्रदीप वैद्य, जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र झा, जनपद सीईओ ओरछा सुमित बघेल, जनपद सीईओ नारायणपुर घनश्याम जांगड़े, उपसंचालक कृषि बीएस बघेल, सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

See also  CG : जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजन की समस्याएं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *