उत्तर बस्तर कांकेर, छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) आगामी 19 एवं 20 फरवरी को जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे 19 फरवरी को भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में खनन क्षेत्र का अवलोकन करेंगे, साथ ही ग्राम पेवारी में सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन तथा निरीक्षण कर जनजातीयमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे।

अगले दिन वे 20 फरवरी को सुबह 11.30 बजे नियद नेल्लानार योजनांतर्गत निर्माण कार्यों का निरीक्षण तथा लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में पुनर्वास प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन करेंगे। मंडावी इसी दिवस दोपहर 2.30 बजे जिला स्तरीय बैठक लेकर अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के संदर्भ में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे। तदुपरांत वे रायपुर के लिए रवाना होंगे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *