राजनांदगांव | शहर के नंदई रोड, मोहारा रोड और बाइपास पर मवेशियों का झुंड लग रहा है। वैसे तो शहर के अन्य इलाकों में उनकी मौजूदगी रहती है। इसमें गोलबाजार, सर्विस लेन, जय स्तंभ चौक, दिग्विजय कॉलेज रोड, चिखली ढाबा रोड यहां से मवेशियों को हटाने की जरूरत है। खासकर रात के समय उनकी संख्या ज्यादा रहती है। ऐसे में हादसे होने से वाहन चालक और गो माता चोटिल होते है। उन्हें हटाने की जरूरत है।
