CG : जनगणना 2027 के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकानों के गणना का कार्य 01 मई से 31 मई तक किया जाएगा

महासमुंद , जनगणना 2027 के लिए कलेक्टर एवं प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार 20 से 21 फरवरी 2026 तक दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत महासमुन्द के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। जिसमें रश्मिता स्वाईं सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर तथा देवांशु कुमार शाक्य सांख्यिकी अन्वेषक ग्रेड-02 द्वारा प्रशिक्षण प्रदान दिया गया।  


प्रशिक्षण में रश्मिता स्वाईं सहायक निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय रायपुर द्वारा बताया गया कि जनगणना – 2027 भारत की प्रथम पूर्णतः डिजिटल आधारित जनगणना होगी। मोबाईल एप और वेब पोर्टल सीएमएमएस (सेंसस मैनेजमेंट एंड मॉनिटरिंग सिस्टम) के माध्यम से डेटा संकलन का कार्य गणना खण्ड स्तर से किया जाएगा, जिससे जनगणना प्रक्रिया त्वरित, प्रभावी एवं अधिक पारदर्शी होगी।


जनगणना – 2027 हेतु संपूर्ण छ.ग. के लिए प्रथम चरण में मकान सूचीकरण तथा मकानों के गणना का कार्य 01 मई 2026 से 31 मई 2026 तक किया जाना है। यह कार्य प्रदेश के 33 जिलों, 252 तहसीलों और 19978 गांवों में संपन्न किया जायेगा। स्वगणना की सुविधा होने के कारण जनभागीदारी और जनविश्वास बढ़ेगा।

यह कार्य विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत / 2047 की नींव रखने वाला सिद्ध होगा। मोबाईल एप और वेब पोर्टल सीएमएमएस के माध्यम से डेटा संकलन करने की प्रक्रिया, जनगणना कार्य में पूछे जाने वाले प्रश्नोत्तर, जनगणना से संबंधित अधिनियम, नियम, मैदानी स्तर पर आने वाली संभावित समस्याओं तथा चार्जां में सीएमएमएस वेब पोर्टल में किस तरह से कार्य किया जाएगा इसका विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।


यह प्रशिक्षण अपर कलेक्टर सचिन भुतड़ा, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू तथा डिप्टी कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी मनोज खाण्डे के मार्गदर्शन में तथा उपसंचालक एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी मधु साहू के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी, समस्त तहसील के तहसीलदार सह चार्ज अधिकारी/नायब तहसीलदार, समस्त नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सह चार्ज अधिकारी एवं जनगणना में संलग्न सहायक तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय महासमुंद से सहायक संचालक निखिल भारद्वाज, सहायक सांख्यिकी अधिकारी संजय कुमार साहू एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

CG : जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका …

CG : जांजगीर-चांपा में डबरी में मिला अज्ञात युवक का शव, हत्या की आशंका …

जांजगीर-चांपा। जिले के चांपा थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान धारा के पास एक डबरीनुमा स्थान से…

4 minutes ago
CG : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हो रही भारी बारिश, IMD का अलर्ट …

CG : छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में हो रही भारी बारिश, IMD का अलर्ट …

रायपुर/दिल्ली। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र यानी डिप्रेशन ओडिशा तट…

9 minutes ago
राजनांदगांव : पटरी पार के 3 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया सेंटर व स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन…

राजनांदगांव : पटरी पार के 3 खिलाड़ियों का खेलो इंडिया सेंटर व स्पोर्ट्स हॉस्टल में चयन…

राजनांदगांव , पटरी पार क्षेत्र में निशुल्क हॉकी कोचिंग का मॉडल प्रतिभाओं को राज्य स्तरीय…

15 minutes ago
राजनांदगांव : शिक्षामंत्री के प्रभार जिले में ही अटैचमेंट पर नहीं हुई कार्रवाई…

राजनांदगांव : शिक्षामंत्री के प्रभार जिले में ही अटैचमेंट पर नहीं हुई कार्रवाई…

राजनांदगांव , शिक्षा मंत्रालय से अटैचमेंट खत्म करने का आदेश जारी हुआ है। ऐसे शिक्षकों…

20 minutes ago
CG : महिलाओं से एक करोड़ की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिरों को दबोचा …

CG : महिलाओं से एक करोड़ की ठगी, दुर्ग पुलिस ने शातिरों को दबोचा …

धमधा। सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के माध्यम से महिलाओं को ऋण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया…

20 minutes ago
CG : आज समोदा को CM विष्णुदेव साय देंगे बड़ी सौगात …

CG : आज समोदा को CM विष्णुदेव साय देंगे बड़ी सौगात …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के समोदा में 112 करोड़ रुपए से…

24 minutes ago