राजनांदगांव : ई-रिक्शा लेने लोन नहीं मिलने से भटक रहे हितग्राही, सौंपा ज्ञापन…

राजनांदगांव , ई-रिक्शा लेने के लिए लोन नहीं मिलने से हितग्राही परेशान है। उन्हें बैंकों का चक्कर काटना पड़ रहा। इसकी प्रक्रिया को शिथिल करने की मांग पर कुछ हितग्राहियों ने एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया श्रम विभाग के अंतर्गत केंद्र एवं राज्य शासन द्वारा श्रमिक वर्ग के स्वरोजगार के लिए ई-रिक्शा योजना चलाई जा रही है। योजना के अंतर्गत पात्र एवं श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को बैंक के माध्यम से लोन की सुविधा प्रदान की जाती है। लेकिन पात्र बेरोजगारों को बैंकों द्वारा ई-रिक्शा लेने लोन नहीं मिलने से वह परेशान है।

समाज सेवी राजू बारमाटे ने इस मामले में बेरोजगार हितग्राहियों के साथ कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने बताया बैंकों द्वारा बिना उचित कारण आवेदन निरस्त किया जा रहा, अनावश्यक दस्तावेजों की मांग की जा रही है, फाइलों लंबित रखना तथा मौखिक रूप से मना करने जैसी शिकायतें सामने आ रही है। इससे श्रमिक वर्ग, बेरोजगारों को इस योजना के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है। उन्होंने कलेक्टर से इस मामले में हस्तक्षेप कर प्रक्रिया को सरल और शिथिल करने मांग की है।

kgnews

Recent Posts

CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

CG : ‘इकरा’ का प्रतिभा सम्मान समारोह 12 को …

भिलाई । इकरा टीचर्स एसोसिएशन की ओर से प्रतिभावान बच्चों का सम्मान समारोह 12 जुलाई…

50 seconds ago
CG : विधायक रिकेश की पहल : भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 8 योजनाओं का शुभारंभ …

CG : विधायक रिकेश की पहल : भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए 8 योजनाओं का शुभारंभ …

भिलाई नगर । वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने भारतीय जनता पार्टी…

3 minutes ago
CG : विधायक चंद्राकर ने रिसाली में 1.72 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

CG : विधायक चंद्राकर ने रिसाली में 1.72 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन …

रिसाली l नगर पालिक निगम रिसाली में विकास कार्य के लिए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित…

7 minutes ago
CG : योगिनी एकादशी 2026: जानें तारीख, पारण समय, व्रत कथा और महत्व …

CG : योगिनी एकादशी 2026: जानें तारीख, पारण समय, व्रत कथा और महत्व …

हिंदू पंचांग के अनुसार योगिनी एकादशी सबसे महत्वपूर्ण एकादशी में से एक है। एकादशी को…

17 minutes ago
CG : क्रेन ऑपरेटर घायल, BSP में हुआ हादसा …

CG : क्रेन ऑपरेटर घायल, BSP में हुआ हादसा …

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो…

23 minutes ago
CG : जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा…

CG : जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम का होगा जल्द शुभारंभ, कलेक्टर ने एटीएम मशीन का लिया जायजा…

दुर्ग , जिले का पहला अन्नपूर्ति ग्रीन एटीएम खोलने की तैयारियां पूरी कर ली गई…

28 minutes ago