छत्तीसगढ़

CG : क्रेन ऑपरेटर घायल, BSP में हुआ हादसा …

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन अचानक टूटकर 50 फीट नीचे गिर गया। हादसे में क्रेन ऑपरेटर ठेका मजदूर रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। केबिन नीचे गिरते समय बीच में स्टील बीम से टकराता हुआ नीचे पहुंचा। इसी वजह से वह सीधे जमीन पर नहीं गिरा, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, केबिन के भीतर बैठे ऑपरेटर को अंदरूनी चोटें आई हैं।

हादसे के तुरंत बाद घायल रविंद्र चौधरी को मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू में भर्ती कर निगरानी में रखा है। हादसे की सूचना मिलते ही बीएसपी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि संबंधित ओवर ब्रिज क्रेन का महज चार दिन पहले ही सेफ्टी इंस्पेक्शन करने के बाद संचालन के लिए सुरक्षित घोषित किया गया था।

kgnews

Recent Posts

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

CG : जमीन विवाद में तलवार लहराया, सूरजपुर से बड़ा मामला आया सामने …

सूरजपुर। जिले के बसदेई चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसपारा में खेती और जमीन विवाद को…

22 minutes ago
CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

CG : नशा कर रहा युवक कुएं में गिरा, मौत …

बिलासपुर. जरा सी चूक युवक को भारी पड़ गई. कुएं की दीवार पर बैठकर युवक…

29 minutes ago
CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

CG : भाजपा सरकार कर रही सोलर उपभोक्ताओं के साथ ठगी : कन्हैया…

रायपुर । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने राज्य सरकार द्वारा सोलर…

29 minutes ago
CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

CG : कामधेनु माता ‘सौम्या’ का देवलोक गमन, खैरागढ़ में आज अंतिम दर्शन व समाधि यात्रा…

खैरागढ़ । विश्व रिकॉर्ड में दर्ज 54 इंच लंबी पूंछ वाली पूज्य कामधेनु माता "सौम्या"…

34 minutes ago
CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

CG : सांसद बघेल ने नपा परिषद कुम्हारी के एल्डरमैनों को दिलाई शपथ …

कुम्हारी । कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में मनोनीत पार्षद (एल्डरमैन) के शपथ ग्रहण समारोह…

46 minutes ago
CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

CG : डॉं.तीजन बाई के नाम पर होगा गनियारी शासकीय उमा विद्यालय का नामकरण …

भिलाई-चरौदा l निगम के वार्ड क्र. 40 गनियारी का शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्व. डॉं…

49 minutes ago