राजनांदगांव | एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना डोंगरगांव अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के पदों पर पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित की गई है। इसके तहत आंगनबाड़ी केन्द्र भटगुना में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 3 पद, आसरा में सहायिका के 6 पद एवं भोथली में सहायिका के 1 पद के लिए 20 मार्च तक तथा आंगनबाड़ी केन्द्र अरसीटोला में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 2 पद के लिए 27 मार्च तक ऑनलाइन पोर्टल आवेदन आमंत्रित की गई है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना डोंगरगांव से प्राप्त की जा सकती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *