रायपुर। राजधानी के गंज थानाक्षेत्र में कारोबारी का 10 लाख रुपए लेकर मुंशी फरार हो गया। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच में लिया है। कारोबारी का नाम पुलिस द्वारा विजय गोयल और आरोपी मुंशी का नाम अनिल साल्वे बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ जांच गंज पुलिस कर रही है। देवेंद्र नगर निवासी कारोबारी विजय गोयल ने पुलिस को बताया, कि उसकी ‘आयरन एंड स्टील ट्रेडिंग’ की कंपनी है। अरिहंत कार्यालय स्टेशन रोड में उसका ऑफिस है। कंपनी के पैसों को पार्टियों से लाने और उसे बैंक में जमा करने की जिम्मेदार अनिल साल्वे को दी थी।
अनिल साल्वे ने पार्टियों से 10 लाख रुपए कंपनी का लिया, लेकिन उसे बैंक में जमा नहीं करके फरार हो गया। कारोबारी ने अनिल को फोन किया, लेकिन उसका फोन भी बंद बता रहा है। कारोबारी की शिकायत पर गंज पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु कर दी है। गंज निरीक्षक सुनील दास ने बताया, कि कारोबारी की शिकायत पर मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी अनिल साल्वे के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में जांच की जा रही है।
भोपाल नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा राज्य के नगरीय निकायों में ठोस अपशिष्ट…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा…
रायपुर छत्तीसगढ़ के शिमला के रूप में मशहूर पर्यटन स्थल मैनपाट अब एग्री-टूरिज्म (कृषि पर्यटन)…
भोपाल नरसिंहपुर जिले के थाना करेली क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश ने अंतर्राष्ट्रीय विमानन और वैश्विक संस्कृतियों से सम्पर्क में एक नया इतिहास रच…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 16 जुलाई को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…