CG : गोलबाजार में ट्राली और पिट्ठू बैग लेकर घूम रहा बुजुर्ग गांजा के साथ गिरफ्तार …

रायपुर। गोलबाजार में ट्राली और पिट्ठू बैग लेकर घूम रहा बुजुर्ग गांजा के साथ गिरफ्तार हो गया है, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत स्थित दाई कोरा भवन के सामने एक व्यक्ति बैग में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है।

उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राईम एण्ड साइबर) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) उमेश प्रसाद गुप्ता द्वारा अधीनस्थ अधिकारियों एवं प्रभारियों को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साइबर यूनिट, एन्टी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स (A.N.T.F.) तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए उक्त स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हांकित कर पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम कल्लू सिंग ठाकुर निवासी दमोह (म.प्र.) का होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें ट्राली/पिट्ठू बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। आरोपी कल्लू सिंग ठाकुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 06.046 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 3,02,300/- रूपय जप्त कर आरोपी विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 58/26 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर End-to-End कार्यवाही की जा रहीं है। गिरफ्तार आरोपी कल्लू सिंग ठाकुर पिता स्व भजन सिंग ठाकुर उम्र 65 वर्ष पता ग्राम सडकहरदुआ थाना नोटा जिला दमोह (म.प्र.)

kgnews

Recent Posts

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

नौगई ट्रिपल मर्डर पीड़ितों से मिले विक्रमादित्य, आरोपियों के एनकाउंटर और संपत्ति कुर्की की मांग

कोरिया. छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर जूदेव परिवार…

20 minutes ago
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री…

25 minutes ago
MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

MP Police का हाईटेक प्लान! अब ड्रोन से छोड़े जाएंगे आंसू गैस के गोले

भोपाल  कानून-व्यवस्था की चुनौतीपूर्ण स्थितियों से निपटने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस अब अत्याधुनिक तकनीक…

27 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. रोहाणी की जयंती पर किया नमन विधानसभा…

35 minutes ago
CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

CG : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा …

बीजापुर । जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘‘सेवा सेतु‘‘ आम नागरिकों के लिए सुशासन…

56 minutes ago
CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

CG : सेक्टर 6 पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर हुआ पौध रोपण …

भिलाई । सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर सेक्टर-6 थाना परिसर स्थित पुलिस…

59 minutes ago