छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : छत्तीसगढ़या ओलंपिक आयोजन हुआ पीपर खार में- विभा

राजनांदगांवः डोंगरगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पीपरखारकला में राजीव युवा मितान क्लब, स्कूल प्रबंधन व ग्रामीण जनता के सहयोग से एक दिवसीय छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन किया गया है ।मुख्य अतिथि के आसंदी पर छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस के महासचिव श्रीमति विभा साहू अध्यक्षता सेक्टर प्रभारी रमेश उईके एवं विशेष अतिथि के रूप में सरपंच शकुन ठाकरे एवं पंचगन, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सुदामा उज्ज्वने, कार्तिक नंदेश्वर , कृपाल ठाकरे , जोहनलाल वर्मा, राजकुमार निषाद, भारत श्रीवास थे। कार्यक्रम की शुरुआत सर्व प्रथम माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। श्रीमती साहू ने कहा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी निरंतर छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता को बचाए रखने हर संभव प्रयास कर रहे हैं। प्रदेश के स्थानीय व पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने छह सितंबर6 सितम्बर 2022 को कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल की शुरुआत करने पहल की। इस ओलंपिक आयोजन में है प्रदेश के सौ वर्ष तक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं जो मूलतः छत्तीसगढ़ के निवासी है । इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में पूर्णकालिक समय से चले आ रहे खेलों को धरोहर के रूप में सहेजने पूरे प्रदेश भर में 17 जुलाई से 22 जुलाई तक छत्तीसगढ़या ओलंपिक खेल का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 16 प्रकार के विधाओं खो खो, कबड्डी ,कुश्ती , रस्सीकूद, फुगड़ी, बिल्लस, गुल्ली डंडा, लंगड़ी दौड़, भंवरा, गोड़ी दौड़, 100 मी. दौड़ जैसे खेलों को सम्मिलित किया गया है। कार्यक्रम में लगभग डेढ़ सौ प्रतिभागीयों ने भाग लिया। विगत वर्ष हुए छत्तीसगढ़या ओलंपिक में फुगड़ी में ज़िले का प्रतिनिधित्व करने वाली लेखनी वर्मा का विभा साहू द्वारा पुरस्कार भेंट कर सम्मान किया गया। किया। इस अवसर पर मिडिल स्कूल के हेडमास्टर बसंतकुमार लिल्हारे , जितेंद्र पाल, विष्णु वर्मा, ख़ुशबू मिश्रा, प्राथमिक शाला के हेडमास्टर सोभा राम वर्मा, सरोज बाला श्रीवास्तव, भूमिका सोनवानी, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष मनोहर लाल लिल्हारे, गोविंद कनेसर एवं उनके समस्त सदस्यगण, कुंजवाल साहू, दुर्दाशन साहू, होमलाल साहू , मंगलु, सहित सैकड़ों ग्रामीण जन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृत व्यक्ति के परिजनों को मिली 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के गृह निवास बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में प्रस्तुत आवेदन…

2 hours ago
तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध – वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने 7.14 लाख से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 162.32 करोड़ की प्रोत्साहन…

2 hours ago
उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

उरला की फैक्ट्री दुर्घटना के बाद सख्त कार्रवाई, मृतक श्रमिकों के कंपनी प्रबंधन द्वारा परिजनों को 30-30 लाख रुपये का मुआवजा देने पर सहमति

रायपुर कल ग्राम बेन्द्री, उरला औद्योगिक क्षेत्र के पास, थाना उरला, जिला रायपुर स्थित मेसर्स…

2 hours ago
15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

15 दिवसीय प्रदेशव्यापी जन-जागरूकता अभियान बना जन-आंदोलन

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 24 जून से 08 जुलाई 2026 तक संचालित 15 दिवसीय प्रदेशव्यापी…

3 hours ago
मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

मेट्रो निर्माण से प्रभावित मार्गों की तत्काल करायें मरम्मत, आमजन की सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: राज्यमंत्री गौर

भोपाल  पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमन्तु और अर्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) …

3 hours ago
जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर में गेहूं भंडारण का बड़ा घोटाला, दो सरकारी गोदामों से 1000 टन अनाज गायब

जबलपुर जिले में समर्थन मूल्य पर खरीदे गए गेहूं के भंडारण में एक और बड़ा…

3 hours ago