CG : माँ और शिक्षक मिलकर बनाएंगे बच्चों का उज्जवल भविष्य…

स्मार्ट माताओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण संपन्न

सूरजपुर । कलेक्टर एस. जयवर्धन एवं जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में विकासखंड स्तरीय “अंगना मां शिक्षा कार्यक्रम” अंतर्गत संकुल नोडल एवं स्मार्ट माताओं का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम मंगल भवन, रामानुजनगर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी अजय कुमार मिश्रा एवं जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू की विशेष उपस्थिति रही। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामानुजनगर डी.एस. लकड़ा ने स्वागत उद्बोधन से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

माँ और शिक्षक की संयुक्त भूमिका पर बल-

जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने स्मार्ट माताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा में माताओं और शिक्षकों की भूमिका समान रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने आह्वान किया कि दोनों मिलकर छात्रों को विद्यालय से निरंतर जोड़े रखें और घर में उनके विद्यालयीन अध्यापन की नियमित निगरानी करें।

बुनियादी शिक्षा में माँ की भूमिका सुनिश्चित करना है लक्ष्य

जिला मिशन समन्वयक मनोज कुमार साहू ने कार्यक्रम के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि ‘अंगना मां शिक्षा‘ कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी कक्षाओं के छात्रों को गणित एवं भाषा की बुनियादी समझ दिलाने में माताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि माता बच्चे की प्रथम गुरु होती है। इस प्रशिक्षण के माध्यम से माताओं को यह सिखाया जाएगा कि बच्चा घर में भी अपना अध्यापन निरंतर जारी रखे और विद्यालय में उसकी प्रतिदिन की उपस्थिति सुनिश्चित हो।

विद्वान व्याख्याता हरेकृष्ण उपाध्याय ने कहा कि स्मार्ट माताओं के सहयोग से छोटे बच्चों की बेहतर और प्रभावशाली स्कूलिंग सुनिश्चित की जा सकती है। गतिविधियों में उत्साह के साथ हुई सहभागिता कार्यक्रम में स्मार्ट माताओं ने तीली बंडल बनाओ, कुर्सी दौड़ एवं गुब्बारा गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन रोचक शैक्षिक गतिविधियों ने माताओं को बच्चों के सीखने की प्रक्रिया से व्यावहारिक रूप से जोड़ा।

कार्यक्रम का कुशल संचालन संकुल समन्वयक विनय चौरसिया ने किया तथा आभार प्रदर्शन बीआरसीसी मनोज जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पत्रकार ऋषि दुबे, बीपीओ साक्षर भारत रविनाथ तिवारी, संकुल समन्वयक उत्तम सिंह भैना, मनोज प्रजापति, जयप्रकाश बरेठा, बीआरपी नीलम पटेल, डेटा एंट्री ऑपरेटर बृजलाल साहू, मास्टर ट्रेनर्स नीलम दास, गीता ठाकुर, अनुराधा साहू, प्रियंका सिंह, अंजू गुप्ता सहित सूरज, मुकेश, मनोज राजवाड़े एवं बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा माताएं उपस्थित रहीं।

kgnews

Recent Posts

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

CG : साईकिल स्टोर में लगी आग, सटे कई दुकानों को लिया चपेट में …

बिलासपुर। शहर के व्यस्त बुधवारी बाजार क्षेत्र में गुरुवार 4 जून देर रात उस समय…

6 minutes ago
राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव : नालों में फेंकी जा रही गंदगी, सफाई की जरूरत…

राजनांदगांव | फ्लाईओवर के नीचे हिस्से में नाली में ही गंदगी फेंकी जा रही है।…

6 minutes ago
CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

CG : बिलासपुर में बाउंसर का मर्डर …

बिलासपुर. कोटा क्षेत्र पथर्रा गांव में 27 वर्षीय बाउंसर निखिल गोस्वामी की आंखों में मिर्च…

19 minutes ago
मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित

मुख्यमंत्री 5 जून को पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को करेंगे सम्मानित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू…

28 minutes ago
फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

फ्लाई-ऐश और औद्योगिक कचरे की रिसाइक्लिंग से बन रहीं पर्यावरण-अनुकूल सड़कें

रायपुर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने आधुनिक सड़क इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के साथ-साथ पर्यावरण…

29 minutes ago
मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

मध्य प्रदेश को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, ₹4415 करोड़ से बनेंगे दो नए हाईवे

भोपाल   प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की अध्यक्ष्ता में दिल्ली में केंद्रीय कैबिनेट मीटिंग…

37 minutes ago