CG : रामजीवन देवांगन ने राज्य आयुक्त दिव्यांगजन का पदभार ग्रहण किया

रायपुर, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी रामजीवन देवांगन  ने आज माना कैम्प, रायपुर स्थित कार्यालय में राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, छत्तीसगढ़ के पद का कार्यभार ग्रहण किया।

देवांगन न्यायिक क्षेत्र में लंबे समय तक विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं और उन्हें प्रशासनिक तथा न्यायिक कार्यों का व्यापक अनुभव है। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने न्यायिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करते हुए न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात देवांगन ने कहा कि राज्य में दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा, सम्मान और उन्हें समान अवसर उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 के प्रावधानों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा तथा दिव्यांगजनों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से संबंधित योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने के लिए राज्य आयुक्त कार्यालय सक्रिय रूप से कार्य करेगा। साथ ही दिव्यांगजनों से प्राप्त शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए भी विशेष पहल की जाएगी।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात देवांगन ने छत्तीसगढ़ शासन के समाज कल्याण विभाग के सचिव भुवनेश यादव तथा संचालक समाज कल्याण रोक्तिमा यादव से भेंट कर दिव्यांगजन हित से संबंधित योजनाओं और विभागीय गतिविधियों पर चर्चा की।

इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में दिव्यांगजन हित से जुड़े कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुकरू में कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुकरू में कृष्णा आजीविका स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले के हिल स्टेशन कुकरू में शनिवार को…

36 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बैतूल के हिल स्टेशन कुकरू में देखा सनसेट पॉइंट

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल प्रवास के दौरान जिले के सुप्रसिद्ध…

51 minutes ago
अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

10 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

10 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

10 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

10 hours ago