राजनांदगांव | डोंगरगांव में व्यापारी से हुए 1.14 करोड़ की साइबर ठगी में पुलिस ने 85 लाख रुपए वापस दिलाया है। जिले में पहली बार ठगी की इतनी बड़ी रकम प्रार्थी को वापस मिली है। इसके लिए पुलिस जांच टीम मुंबई तक भी पहुंची।

डोंगरगांव में फर्जी ऑन लाइन निवेश प्लेटफार्म पॉलीसी फाइनेंस लिमिटेड में प्रार्थी विपिन गोस्वामी में निवेश किया था। दोगुना मुनाफे की लालच में प्रार्थी ने 1 करोड़ 14 लाख रुपए निवेश किए। लेकिन उनकी राशि वापस नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई। डोंगरगांव पुलिस ने साइबर पोर्टल के माध्यम से 397 बैंक खातों को होल्ड कराया। इन्हीं खातों से ठगी की राशि का ट्रांजक्शन हुआ था।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *