राजनांदगांव , हिंदू नववर्ष पर 19 मार्च को शहर में मोटर साइकिल शोभायात्रा निकलेगी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के नेतृत्व में सर्व सनातन समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों द्वारा यह आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा शाम 4 बजे महावीर चौक स्थित हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी। भगवा ध्वजों और जयघोष के साथ यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर महावीर चौक में विश्राम लेगी।

शोभायात्रा का उद्देश्य हिंदू नववर्ष के प्रति समाज में उत्साह जागृत करना, सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है। महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। विश्व हिंदू परिषद के समरसता प्रमुख बाबाजी बौद्ध ने सनातनियों से उपस्थिति की अपील की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *