राजनांदगांव | गायत्री शक्तिपीठ में चैत्र नवरात्र पर्व पर नवरात्र पूजन और धार्मिक अनुष्ठान 19 मार्च से प्रारंभ होगा। शक्तिपीठ द्वारा इसकी तैयारी की गई है। मुख्य ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या व प्रबंध ट्रस्टी बृजकिशोर सुरजन ने बताया हिंदुओं का नया साल विक्रम संवत नव संवत्सर-2083 भी आज चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा से प्रारंभ हो रहा है।

गायत्री परिवार द्वारा मंदिर में आज सनातन नव वर्ष का स्वागत किया जाएगा। शक्तिपीठ में आध्यात्मिक कार्यक्रमों की श्रंखला बनी हुई है। चैत्र नवरात्र का पावन पर्व शक्तिपीठ में 19 से 27 मार्च तक श्रद्धा से मनाया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *