cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिला चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर  स्वास्थ्य सुविधा और सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने बताया कि जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को गुणवत्तायुक्त भोजन प्रदान किया जा रहा है। पूर्व में मरीजों के भोजन को लेकर शिकायतें मिलने पर पुरानी अनुबंधित संस्था का अनुबंध समाप्त कर नई संस्था को निर्धारित मेन्यू के अनुसार भोजन प्रदान करने हेतु नियुक्त किया गया है। अस्पताल परिसर के ओपीडी और अन्य कक्षों में लगे पंखे, कूलर, लाइट एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की समय-समय पर आवश्यक मरम्मत की जा रही है। साथ ही मौजूदा दंत चिकित्सक के प्रसूति अवकाश पर जाने पर वैकल्पिक दंत चिकित्सक की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *