राजनांदगांव : श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए मोबाईल कैम्प का हो रहा आयोजन

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए एसओपी अंतर्गत जिले के ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। मोबाईल कैम्प के माध्यम से शासन द्वारा श्रमिक वर्ग हेतु संचालित श्रमिक पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही निर्माण श्रमिकों, असंगठित कर्मकारों का पात्रतानुसार पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मोबाईल कैम्प में आवेदनों तथा पंजीयनों में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जा रहा है। पात्र हितग्राही श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन जनपद पंचायतों में संचालित श्रम कल्याण केन्द्र, मोबाईल एप (श्रमेव जयते एप), नजदीकी लोकसेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे के माध्यम करा सकते है। श्रमिक पंजीयन एवं योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए मुख्यमंत्री सहायता केन्द्र के हेल्प लाईन नंबर व टोल फ्री नंबर-0771-3505050 पर संपर्क कर सकते हैं।
श्रम पदाधिकारी ने बताया कि माह अप्रैल 2026 में विभिन्न ग्राम पंचायतों में मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। मोबाईल कैम्प  के माध्यम से श्रमिक उपस्थित होकर नि:शुल्क श्रमिक पंजीयन आवेदन व नवीनीकरण एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। साथ ही श्रमिकों के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। राजनांदगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत परमालकसा में 10 अप्रैल, नवागांव में 10 अप्रैल, फूलझर में 13 अप्रैल, इंदावनी में 16 अप्रैल, आरला में 17 अप्रैल, मलपुरी में 21 अप्रैल, खैरझिटी में 21 अप्रैल, कलेवा में 23 अप्रैल, कलडबरी में 24 अप्रैल, चवेली में 27 अप्रैल को मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत जयसिंगटोला में 17 अप्रैल, जोशीलमती में 21 अप्रैल, बरछाटोला में 24 अप्रैल, करेठी में 27 अप्रैल, आलीवारा में 29 अप्रैल एवं  डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत अर्जुनी में 10 अप्रैल, सोनेसरार में 21 अप्रैल, पेंडरवानी में 23 अप्रैल, कोकपुर में 27 अप्रैल तथा डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत मुसराकला में 16 अप्रैल, धनडोंगरी में 20 अप्रैल, मुंदगांव में 22 अप्रैल, अण्डी में 24 अप्रैल, करवारी में 27 अप्रैल, जटकन्हार में 29 अप्रैल को मोबाईल कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन का शुभारंभ

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 17 जुलाई को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे।…

8 hours ago
वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए विदिशा पुलिस की सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत बनी मजबूत सहारा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस की “देशभक्ति –जनसेवा” की भावना के अनुरूप वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के…

8 hours ago
नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

नक्सल प्रभावित रहे सुकमा से खेल प्रतिभा की नई उड़ान

रायपुर  कभी नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाना जाने वाला सुकमा आज खेल, शिक्षा…

9 hours ago
“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के पहले दिन प्रदेशभर में व्यापक पैमाने पर हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

भोपाल मध्यप्रदेश को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ मध्यप्रदेश पुलिस एवं द्वारा प्रारंभ किए…

9 hours ago
प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

प्रदेश के 19 जिलों में 39 नवीन सांदीपनी विद्यालयों का लोकार्पण, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार आधारित शिक्षा को मिलेगा नया विस्तार

भोपाल  प्रदेश के शासकीय स्कूलों में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को गुरु के प्रति सम्मान,…

9 hours ago
6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

6 वर्षीय मासूम की आहार नली से सफलतापूर्वक निकाला गया सिक्का, बची जान

रायपुर  छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग के विशेषज्ञ…

9 hours ago