CG : परियोजना प्रबंधक एवं क्षेत्रीय समन्वयक भर्ती …

cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

दुर्ग । जिला पंचायत दुर्ग के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान अंतर्गत जनपद पंचायत स्तर हेतु विकासखंड परियोजना प्रबंधक के 02 पद एवं क्षेत्रीय समन्वयक के 01 पद कुल 03 पद हेतु जारी विज्ञापन के द्वारा समाचार पत्रों के माध्यम से एवं जिला-दुर्ग के वेबसाइट के माध्यम से विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। विज्ञापन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 09 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई थी। आवेदन स्पीड पोस्ट एवं रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जिला पंचायत दुर्ग में प्राप्त किया जाना है।

जिला पंचायत के सीईओ बी.के. दुबे से मिली जानकारी अनुसार पात्र-अपात्र की सूची स्क्रूटनी उपरांत विहित समयावधि में जारी की जाएगी उसके उपरांत निर्धारित समयावधि में दावा आपत्ति हेतु प्रेस विज्ञप्ति पुनः जारी किया जायेगा। संपूर्ण भर्ती प्रक्रिया शासन के दिशा-निर्देश के आधार पर की जा रही है। इस विज्ञापन के भर्ती के संबंध में अपील है कि व्यर्थ प्रलोभन में न आयें। कोई भी आर्थिक लेन-देन न करें इस संबंध में होने वाले किसी भी क्षति या धोखाधड़ी के संबंध में संपूर्ण जवाबदेही संबंधित की होगी एवं उक्त के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। इस संबंध में किसी भी प्रकार की शिकायत आवेदक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग, कार्यालय जिला पंचायत दुर्ग में या जिला पंचायत दुर्ग के मेल आईडी dmmudurg@gmail.com पर की जा सकती है।

See also  राजनांदगांव : बारिश पर ब्रेक लगते ही पारा 34 डिग्री पर पहुंचा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *