राजनांदगांव , तीन दिनों तक हुई भारी बारिश के बाद मौसम साफ हो गया है। आसमान से बादल छंट गए हैं। वहीं बारिश पर ब्रेक लगा हुआ है। शनिवार को भी पूरे दिन तेज धूप की स्थिति रही। इससे अिधकतम तापमान भी 34 डिग्री पर पहुंचा गया हैं।
इधर मौसम विभाग ने फिलहाल बारिश पर ब्रेक रहने की संभावना जताई है। अगले चार दिन भी बारिश की संभावना नहीं हुई है। कुछ हिस्सों में काफी हल्की बारिश की स्थिति बन सकती हैं। इधर लगातार हुई तेज बारिश के बाद जलाशय भी लबालब हो गए हैं। शनिवार से तीन जलाशयों से फिर पानी छोड़ा गया।
घुमरिया बैराज से 120 क्यूसेक, सूखानाला बैराज से 1500 क्यूसेक और खातूटोला बैराज से 640 क्यूसेक पानी शनिवार दोपहर में छोड़ा गया। वहीं बारिश थमते ही मोंगरा बैराज के गेट बंद कर दिए गए हैं। जलाशयों से लगातार छोड़े गए पानी से शिवनाथ सहित अन्य नदियां उफान पर हैं। शिवनाथ में बने सभी एनीकट डूबे हुए हैं।
किसानों ने बीते दिनों हुई बारिश को धान की फसल के लिए पर्याप्त बताया है। जिले में बोनी और रोपा का काम पूरा कर लिया गया है। अब धान की फसल को ग्रोथ के लिए कुछ दिनों के धूप की जरूरत है। फिलहाल मानसून खेती के िलहाज से अनुकूल बना हुआ हैं। दूसरे खरीफ फसलों के लिए शुरुआती बारिश पर्याप्त हो गई है। जलाशयों से रिचार्ज हो जाने से भी राहत मिली हैं।





Leave a Reply