CG : कोरिया जिले में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ …

कोरिया । छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, मंत्रालय महानदी रायपुर के निर्देशानुसार ज्ञान भारतम् मिशन के अंतर्गत कोरिया जिले में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस कार्य के सफल संचालन हेतु कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।

समिति में डॉ आशुतोष चतुर्वेदी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत), संजय दुबे (मुख्य नगर पालिका अधिकारी), एम.सी. हिमधर (प्राचार्य, महाविद्यालय बैकुंठपुर), वी.के. राय (जिला शिक्षा अधिकारी), मारुति शर्मा एवं बाल्मिक प्रसाद दुबे को सदस्य बनाया गया है। वहीं सर्वेक्षण कार्य के लिए उमेश कुमार पटेल (डिप्टी कलेक्टर) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिनके पास प्राचीन पांडुलिपियां उपलब्ध हैं, वे सर्वेक्षण दल अथवा नोडल अधिकारी को इसकी जानकारी दें। मूल दस्तावेज अपने पास रखते हुए फोटोकॉपी उपलब्ध कराकर भी पंजीयन कराया जा सकता है। इस पहल का उद्देश्य जिले की प्राचीन ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का संरक्षण एवं दस्तावेजीकरण करना है।

kgnews

Recent Posts

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

अंतरिक्ष की ओर बढ़े रायपुर की बेटी के कदम, गौरवान्वित हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय ShakthiSAT Mission के लिए चयनित रायपुर की प्रतिभाशाली छात्रा…

9 hours ago
भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल में वर्ष 2027 में होगी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लघु उद्योगों को बढ़ावा देने में…

9 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हिल स्टेशन कुकरू में लगाई रात्रि चौपाल, ग्रामीणों से किया आत्मीय संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बैतूल के प्रसिद्ध हिल स्टेशन कुकरू में…

9 hours ago
खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

खेत में करंट लगने से किसान की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

रायपुर  दुर्ग जिले के अंडा थाना क्षेत्र के ग्राम चिंगरी निवासी 60 वर्षीय किसान बिरेन्द्र…

9 hours ago
मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

मैहर बैंड भारत सरकार की राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में सम्मिलित

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गहरी सांस्कृतिक अभिरुचि और प्रदेश की अनमोल धरोहरों को…

9 hours ago
संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

संभाग स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं का बढ़ाया उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— प्रतिभा और कौशल को मिलेगा बेहतर अवसर

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने शनिवार को अंबिकापुर स्थित शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय…

9 hours ago