CG : मंदिर से शिवलिंग उठा ले गए चोर, चौंका देने वाली वारदात सामने आई …
जशपुर: जशपुर जिले में फिर एक बार चोरों ने मंदिर को अपना निशाना बनाया है. ग्राम पंचायत नन्हेसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार रात चोरी की घटना हुई है. मंदिर परिसर में स्थापित शिवलिंग को ही चोर उखाड़ कर अपने साथ ले गए. घटना के बाद से स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2022 में भी नन्हेसर शिव मंदिर से शिवलिंग चोरी की घटना हो चुकी है. उस मामले में भी स्थानीय लाेगाें ने घटना की जानकारी सन्ना पुलिस काे दी थी. मामले में जांच हुई लेकिन चाेर काे पुलिस नही पकड़ पाई. कुछ दिनों बाद चोर द्वारा पश्चाताप करते हुए शिवलिंग काे खंडित कर मंदिर परिसर में ही वापस रख दिया गया था.
सन्ना थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि शिवलिंग चोरी की जानकारी प्राप्त हुई है. पुलिस मामले की जांच की जा रही है. लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का कहना है कि प्रशासन को इस आस्था के केंद्र की सुरक्षा के लिए ठोस और स्थायी इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.
जबलपुर हाई कोर्ट के न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल व न्यायमूर्ति अवनींद्र कुमार सिंह की युगलपीठ ने…
भोपाल मध्य प्रदेश में आज से तबादलों पर लगा प्रतिबंध हटने जा रहा है। यानी…
राज्यपाल पटेल को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जन्मदिवस की दीं शुभकामनाएं लोकभवन में पुष्पगुच्छ भेंट…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद पर हमले के बाद आरोप-प्रत्यारोप…
पीएम मोदी की ‘मन की बात’ सुन डॉ वर्णिका ने सुनी बच्चो के मन की…
बलरामपुर। गागर नदी में डूबे युवक के शव का सोमवार को तैरते हुए मिला. ग्रामीणों…